22 मार्च 2024 के बाद घोषित आपदाएँ
FEMA द्वारा आपदा से जीवित बचे पीड़ितों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता के लिए अन्य एजेंसियों के साथ साझेदारी की जाती है। घोषित प्रमुख आपदा क्षेत्र में यू.एस. स्मॉल बिज़नेस ऐडमिनिस्ट्रेशन (SBA) द्वारा गृह-स्वामियों और किरायेदारों को कम ब्याज दर पर आपदा ऋण प्रदान किए जाते हैं। SBA सहायता के लिए आवेदन करने हेतु आपको किसी बिज़नेस का स्वामी होने की आवश्यकता नहीं है।
हो सकता है कि FEMA आपदा सहायता के लिए आवेदन करने के बाद आपको SBA के पास रेफ़र किया गया हो। यदि आपकी अभी भी कुछ आवश्यकताएँ पूरी नहीं हुई हैं, तो ऋण से घर की मरम्मत या प्रतिस्थापन, व्यक्तिगत संपत्ति, वाहन, शमन, व्यावसायिक घाटे और छोटे व्यवसायों तथा अधिकांश निजी गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए कार्यशील पूंजी की व्यवस्था करने में सहायता मिल सकती है।
22 मार्च 2024 को या उसके बाद घोषित आपदाओं के लिए, आप SBA आपदा ऋण आवेदन पूरा करना चुन सकते हैं और इससे FEMA सहायता के लिए आपकी पात्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यदि आपको ऋण के लिए मंजूरी मिल जाती है तो आप उसे स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं होते हैं।
SBA से प्राप्त धनराशि को समय पर चुकाया जाना चाहिए।
SBA आपदा ऋण कार्यक्रम संबंधी प्रश्नों के लिए कृपया SBA को 800-659-2955 (TTY: 800-877-8339) पर कॉल करें। SBA संबंधी जानकारी www.SBA.gov/disaster पर या ईमेल द्वारा disastercustomerservice@sba.govपर भी उपलब्ध है।
जिन जीवित बचे पीड़ितों के FEMA से संबंधित प्रश्न हों या जिन्हें जानकारी की आवश्यकता हो, वे हमेशा FEMA हेल्पलाइन 800-621-3362 पर कॉल कर सकते हैं।
22 मार्च 2024 से पहले घोषित आपदाएँ
यदि आप 22 मार्च 2024 से पहले घोषित किसी आपदा से प्रभावित हुए हैं, और आपको SBA के पास भेजा गया है, तो आपको व्यक्तिगत संपत्ति सहायता, परिवहन सहायता और/या समूह बाढ़ बीमा पॉलिसी (GFIP) के लिए पात्र होने के लिए SBA आपदा ऋण आवेदन पूरा करना होगा।
आप SBA वेबसाइट या आपदा रिकवरी केंद्रपर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
FEMA को उन लोगों को इन नुकसानों के लिए धन उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं है जो SBA ऋण के लिए अर्ह हो सकते हैं। यदि आप SBA के आय मानकों को पूरा करते हैं तो FEMA स्वचालित रूप से आपको आपदा ऋण के लिए SBA के पास भेज देगा। FEMA आपके परिवार की वार्षिक सकल आय और आश्रितों की संख्या का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए करेगा कि आपको SBA के पास भेजा जाएगा या नहीं।
यदि आपको ऋण के लिए मंजूरी मिल जाती है तो आप उसे स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं होते हैं। यदि आप आवेदन करते हैं और कम ब्याज वाले आपदा ऋण के लिए पात्र नहीं हैं, तो इससे FEMA से अतिरिक्त अनुदान मिलने का रास्ता खुल सकता है। हालाँकि, यदि आपको स्वीकृति मिल जाती है और आप इसे स्वीकार नहीं करते हैं, तो आपको अतिरिक्त सहायता के लिए FEMA के पास वापस नहीं भेजा जाएगा। यदि SBA आपको ऋण नहीं देता है या केवल आंशिक ऋण प्रदान करता है, तो SBA द्वारा FEMA को सूचित किया जाएगा। हम आपके आवेदन की समीक्षा कर सकते हैं कि क्या आप अतिरिक्त आपदा सहायता के लिए पात्र हैं।
यदि आप SBA से ऋण के लिए आवेदन नहीं करते हैं, तो भी FEMA निम्नलिखित मामलों में आपकी सहायता कर सकता है:
- घर की मरम्मत या प्रतिस्थापन
- किराया सहायता
- चिकित्सा
- दंत चिकित्सा
- गंभीर आवश्यकताएं
- बाल देखभाल
- अंतिम संस्कार
- साफ़-सफ़ाई एवं स्वच्छता
- विस्थापन एवं भंडारण
- विविध वस्तुएं