ब्राज़ोरिया, काल्डवेल काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र खुलेगा

Release Date Release Number
NR-074
Release Date:
अक्टूबर 23, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास – दो टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र (DRCs) मंगलवार, 24 अक्तूबर को खुलेंगे, एक Brazoria काउंटी में, West Columbia शहर में, और एक Caldwell काउंटी में, Lockhart शहर में।

 

DRCs, हरिकेन हार्वे और बाद में आईं बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणापत्र में शामिल काउंटियों में व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए व्यक्तिगत सहायता प्रदान करता है।

 

संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (Federal Emergency Management Agency, FEMA) और U.S. लघु व्यवसाय प्रशासन (U.S. Small Business Administration, SBA), राज्य और अन्य एजेंसियों के रिकवरी विशेषज्ञ, किसी भी व्यक्ति के साथ सहायता के बारे में बात करने और आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए केंद्र में उपलब्ध होंगे। नए केंद्र निम्नलिखित जगहों पर हैंः

 

West Columbia Civic Center

512 E. Brazos Ave

West Columbia, TX 77486

 सोमवार-शनिवार सबेरे 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे।

रविवार दोपहर से शाम 5.00 बजे।

 

पुराना अस्पताल/ तकनीकी सुविधा (वरिष्ठ केंद्र से अगला)

901 Bois D’ Arc Street

Lockhart, TX 78644

 सोमवार-शनिवार सबेरे 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे।

रविवार दोपहर से शाम 5.00 बजे।

 

 

SBA आपदा सहायता कर्मचारी व्यवसायों और निवासियों को जितनी जल्दी हो सके पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। SBA के प्रतिनिधि SBA के आपदा ऋण कार्यक्रम के बारे में सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध हैं और व्यापार मालिकों और निवासियों को SBA में आवेदन करने में मदद करते हैं।

 

आपदा रिकवरी केंद्र विकलांग लोगों के लिए सुलभ हैं। केंद्रों में सहायक तकनीकी उपकरण हैं जो आपदा से बचे लोगों को एम्प्लीफायड टेलीफोन, जो टेक्स्ट प्रदर्शित करते हैं, सुनने की क्षमता खो चुके लोगों के लिए एम्प्लीफायड श्रवण उपकरण, और दृष्टि हानि वाले लोगों के लिए मैग्निफायर का उपयोग करने में सहायता करते हैं। वीडियो रिमोट दुभाषिया उपलब्ध है और अनुरोध पर व्यक्ति सांकेतिक भाषा भी उपलब्ध है। केंद्र में पहुंचने योग्य पार्किंग, रैंप और टॉयलेट भी हैं।

 

अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषिया डीआरसी में सहायता करने के लिए उपलब्ध हैं। अनुरोध (470) 379-5943 पर पाठ संदेश के माध्यम से किया जा सकता है। उत्तरजीवियों को अपना नाम, उस डीआरसी का पता, जहाँ पर वे विजिट करेंगे, अपनी विजिट की तारीख एवं समय और उस संकेत भाषा के प्रकार, जिसका वे अनुरोध कर रहे हैं, प्रदान करना होगा। सहायता के लिए समस्त अनुरोधों को डीआरसी विजिट के कम से कम 24 घंटा पहले किया जाना चाहिए, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता उपलब्ध है।

 

अगर संभव हो तो, रिकवरी केंद्र पर जाने से पहले, घर के मालिकों, किरायेदारों और व्यवसायों को FEMA में पंजीकरण कर लेना चाहिए। योग्य निवासी निम्नलिखित तरीकों से सहायता के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

 

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov
  • फ़ोन 800-621-3362 (आवाज़, 711 / वीआरएस-विडियो रिले सेवा) (TTY: 800-462-7585)। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।
  • FEMA ऐप के माध्यम से, जोकि एपल तथा एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app

     

    पंजीकरण के लिए निम्न जानकारी उपयोगी होती है:

     

  • उस स्थान का पता जहां क्षति हुई (आपदा-पूर्व पता)।
  • पत्र - व्यवहार का वर्तमान पता।
  • वर्तमान टेलीफोन नंबर
  • बीमा की जानकारी।
  • कुल घरेलू वार्षिक आय
  • चेकिंग या बचत खाते के लिए रूटिंग और अकाउंट नंबर (यह FEMA को आपदा सहायता फंड को सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है)।
  • आपदा से होने वाली क्षति और नुकसान का वर्णन

 

आपदा में बचे लोग सहायता के लिए किसी भी केंद्र में जा सकते हैं। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थान ऑनलाइन यहाँ दिए गए हैं www.fema.gov/DRC

 

 Aransas, Austin, Bastrop, Bee, Brazoria, Caldwell, Calhoun, Chambers, Colorado, DeWitt, Fayette, Fort Bend, Galveston, Goliad, Gonzales, Grimes, Hardin, Harris, Jackson, Jasper, Jefferson, Karnes, Kleberg, Lavaca, Lee, Liberty, Matagorda, Montgomery, Newton, Nueces, Orange, Polk, Refugio, Sabine, San Jacinto, San Patricio, Tyler, Victoria, Waller, Walker और Wharton काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।

 

हरीकेन हार्वी और टेक्सास रिकवरी पर अधिक जानकारी के लिए,  www.fema.gov/disaster/4332 पर हरीकेन हार्वी डिसास्टर वेब पेज, FEMA हार्वी फेसबुक पेज,  @FEMARegion6 ट्विटर अकाउंट और आपातस्थि​ति प्रबंधन वेबसाइट की टेक्सास डिवीजन पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट