फ्लोरिडा में बेदखली का सामना करने वाले किरायेदार संघीय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं

Release Date Release Number
R4-DR-4399-FL NR 035
Release Date:
नवंबर 7, 2018

टालाहासी, फ्लोरिडा – फ्लोरिडा के वे किरायेदार जो बेदखली का सामना करते हैं या जिन्हें तूफान से क्षतिग्रस्त अपने किराये के घरों या अपार्टमेंटों से बेदखल कर दिया गया है — चाहे उनके आवास क्षतिग्रस्त हुए हों या नहीं — फेमा से आपदा सहायता पाने के लिए पात्र हो सकते हैं।

 

आवेदन करने के कई तरीके हैं: 

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov पर जाएं। 
  • फेमा को 800-621-3362 (वॉयस, 711 या VRS) या 800-462-7585 (TTY) पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच सप्ताह के सातों दिन कभी भी कॉल करें। बहुभाषी ऑपरेटर उपलब्ध हैं।
  • किसी आपदा बहाली केंद्र पर जाएं। जीवित बचे लोग (सर्वाइवर) सीधे मदद प्राप्त करने के लिए किसी भी सेंटर पर जा सकते हैं। ऐसा कोई सेंटर ढूंढ़ने के लिए, fema.gov/drc पर जाएं 

 

उन किरायेदारों को जो संघीय सहायता के लिए पहले ही पंजीयन करा चुके हैं और बाद में उन्हें क्षतिग्रस्त होने के चलते बेदखल होना पड़ा है, बेदखली नोटिस लेकर डिजास्टर रिकवरी सेंटर पर जाना चाहिए। 

 

जीवित बचे वे लोग जो वकील का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं, फ्लोरिडा बार डिजास्टर हॉटलाइन (866) 550-2929 पर कॉल कर सकते हैं। और अधिक जानकारी floridabar.org/public/consumer/hurricaneinfo पर पाएं

 

बे, गल्फ और जैकसन काउंटियों से विस्थापित वे किरायेदार और गृह स्वामी जिन्हें लंबे समय तक रहने के आवासों की तलाश से पहले ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान की ज़रूरत है, फेमा की ओर से भुगतान वाले कम अवधि के आश्रय स्थलों के लिए पात्र हो सकते हैं। DisasterAssistance.gov पर जाएं 

 

किरायेदार फेमा से आपदा संबंधी ऐसे खर्चों में मदद हेतु अनुदानों के लिए पात्र हो सकते हैं जैसे कि:

  • कोई घर तब तक के लिए किराये पर लेना जब तक के लिए पहले वाला आपदा के चलते असुरक्षित है, या कि उनके अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में मरम्मत चल रही है।
  • परिवहन और भंडारण शुल्क (मूविंग और स्टोरेज फीस)।
  • आपदा (डिजास्टर) से क्षतिग्रस्त वाहनों की मरम्मत या बदले में दूसरा वाहन।
    HUD किराया सहायता वाले लोग भी किसी स्थान में तब तक रहने के लिए भुगतान हेतु फेमा मदद प्राप्त कर सकते हैं जब तक कि:
  • वे सार्वजनिक आवासों (पब्लिक हाउसिंग) में वापस स्थानांतरित नहीं हो जाते हैं।
  • वे HUD सहायता प्रदान करने वाले निजी आवासों में वापस फिर से स्थानांतरित हो जाते हैं।
  • वे किसी निजी संपत्ति के मालिक के साथ सेक्शन 8 वाउचर का उपयोग करते हुए लीज पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं।
     

जब जीवित बचे लोग यानी सर्वाइवर HUD सहायता वाले आवास में लौट आते हैं या फिर सेक्शन 8 प्रोग्राम के अंतर्गत किसी किराये के आवास की नई लीज पर हस्ताक्षर कर देते हैं, तो HUD सहायता बहाल हो जाती है। उस समय, बचे हुए व्यक्ति यानी सर्वाइवर को शायद आगे कोई फेमा सहायता न प्राप्त हो।

अनुदान कर्ज नहीं हैं और उन्हें लौटाने की ज़रूरत नहीं है। वे कर योग्य आय नहीं हैं और सामाजिक सुरक्षा, मेडिकेड, वेलफेयर असिस्टेंस, सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) लाभों और कई अन्य कार्यक्रमों के लिए पात्रता प्रभावित नहीं होगी। 

राष्ट्रपति की तूफान माइकल हेतु व्यक्तिगत सहायता के लिए नामित 12 काउंटियों की आपदा घोषणा: बे, कैलहौन, फ्रैंकलिन, गेड्सडेन, गल्फ, होम्स, जैकसन, लियॉन, लिबर्टी, टेलर, वाकुला और वॉशिंगटन।

 

फेमा यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आपदा से बचे प्रत्येक व्यक्ति को समान जानकारी और सहायता सुलभ हो। बहरे या बहुत कम सुनने वाले किरायेदार उपलब्ध सहायता पर वीडियो देख सकते हैं: FEMAAssistanceAvailable .

 

 

###

 

फेमा का लक्ष्य:  आपदा से पहले, उसके दौरान और बाद में लोगों की मदद करना।

ऐसे स्थानों की सूची के लिए जहां जीवित बचे लोग ज़रूरी चीज़ों (पानी, खाना, इत्यादि) पा सकते हैं, www.floridadisaster.org/info पर जाएं

और अधिक तूफ़ान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4399 पर जाएं।

 

फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 और @FLSERT पर फॉलो करें। आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों  Facebook.com/FEMA और Facebook.com/FloridaSERT पर भी जा सकते हैं।

 

 

Tags:
आखरी अपडेट