साझेदारियां और प्रगति: टेक्सास को साफ करने के लिए एकता के साथ कोशिश

Release Date Release Number
NR-076
Release Date:
अक्टूबर 25, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास - हरिकेन हार्वे ने एक विशालकाय कीमत के साथ एक विशाल अव्यवस्था छोड़ दी है। राज्य के इतिहास में सबसे महंगी आपदाओं में से एक को पूरी तरह से साफ करने के लिए पूरे समुदाय एक साथ मिलकर काम करना जारी रखता है।

 

टेक्सास-वासी स्थानीय, राज्य और संघीय भागीदारों द्वारा की गई प्रगति को देख सकते हैं—कर्बसाइड पिकअप्स की गति से साफ किए गए पड़ोसों की संख्या तक। जबकि टेक्सास के 300 मील की दूरी पर फैले बड़े पैमाने पर तूफान के मलबे को पूरा करने में समय लगता है, फिर भी एक महत्वपूर्ण राशि पहले से ही एकत्र की जा चुकी है।

 

मलबे के दायरे में एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जैसे:

 

  • समुद्रतट—23 सितंबर को, 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने टेक्सास के जनरल लैंड ऑफिस (GLO) द्वारा आयोजित, ग्लेवस्टोन बे फाउंडेशन द्वारा प्रचालित और ऊपरी तट के साथ लगते 13 स्थानों पर आयोजित—अडॉप्ट-ए-बीच-डे के दौरान टेक्सास के 55 मील के समुद्र तटों से 40 टन कचरा उठाया।

 

  • सड़कें—टेक्सास परिवहन विभाग (TxDOT) के अनुसार, 1 अक्टूबर तक, हरिकेन हार्वे के पहले भूस्खलन के केवल 37 दिन बाद, पानी और मलबे को साफ करने के बाद 500 से अधिक सड़कें खोल दीं गई थीं। हार्वे की ऊंचाई के दौरान, TxDOT की DriveTexas.org वेबसाइट में सड़क की स्थिति, वैकल्पिक मार्ग ढूंढने और निकटतम समय में सड़क बंद होने की जांच करने के लिए 5 मिलियन से अधिक ऑनलाइन विज़िट्स देखी गईं।

 

  • किनारा—6 अक्टूबर को, अमेरिका के कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर GLO ने हरिकेन हार्वे के परिणामस्वरूप तटीय जल में क्षतिग्रस्त 300 विस्थापित और धब्बेदार नौकाओं को हटाने की योजना की घोषणा की। जिन मालिकों के अभी भी पोत लापता है उन्हें 877-458-9377 पर कॉल करना चाहिए।

 

  • कचरा भराव क्षेत्र—6 अक्टूबर तक, पर्यावणीय गुणवत्ता पर टेक्सास कमिशन (Texas Commission on Environmental Quality, TCEQ) ने भारी मात्रा में मलबे को निपटाने के लिए 189 अस्थायी मलबे प्रबंधन स्थलों को मंजूरी दी थी।  पर्यावरणीय दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए TCEQ के क्षेत्र पर्यवेक्षकों ने स्टेजिंग क्षेत्रों और कचरा भराव क्षेत्रों का दौरा करना और निगरानी करना जारी रखा है।

 

  • घर—23 अक्टूबर तक, हार्वे में 23,000 से अधिक बचे लोगों ने क्लीनअप सहायता हॉटलाइन को कॉल की है: (844) 965-1386। अभी तक, 188 से अधिक स्वयंसेवक समूहों ने बाढ़-क्षतिग्रस्त घरों में से कचरे आदि को हटाने के लिए 16,000 अनुरोध पूर्ण कर दिए हैं।

 

कचरे को हटाने के लिए और टेक्सास के घरों से कई स्रोतों को साफ करने के लिए पैसे और तकनीकी जानकारी की आवश्यकता है। कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं:

 

  • यूएस लघु व्यवसाय प्रशासन (SBA) हार्वी से अबीमाकृत/ जिसके लिए क्षतिपूर्ति प्राप्त न हुई हो ऐसे नुकसान को कवर करने के लिए सभी आकार (जमींदारों सहित) के व्यवसायों, गैर-लाभकारी संगठनों, घर मालिकों और किरायेदारों के लिए कम ब्याज पर आपदा ऋण प्रदान करता है—जिसमें कचरा हटाने का खर्चा शामिल है। ऑनलाइन आवेदन करें disasterloan.sba.gov/ela. अभी तक, SBA ने टेक्सास-वासियों के लिए आपदा ऋणों में $1.4 अरब से अधिक की मंजूरी दी है।

 

  • किसान, पशुपालक, वनवासी और पशुधन उत्पादक, हार्वे के कारण कुछ फसलों और पशुओं जैसे घाटे को कवर करने के लिए अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) और इसकी फार्म सर्विस एजेंसी (FSA) के माध्यम से आपातकालीन ऋणों के लिए योग्य हो सकते हैं।  प्रश्न वाले लोग ऑनलाइन यहाँ जा सकते हैं fsa.usda.gov या FSA कार्यालय या USDA सर्विस सेंटर पर जाएं।

 

  • कस्बे, शहर, गैर-लाभकारी संस्थाएं और सरकारी एजेंसियां, जो अपने हरिकेन हार्वे के खर्चों के लिए प्रतिपूर्ति मांग रहे हैं, उन्हें सबसे पहले आपातकालीन प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन को सार्वजनिक सहायता फ़ॉर्म के लिए अपने अनुरोध जमा करने चाहिएं। संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA), मलबा हटाने के लिए योग्य और स्वीकृत 90 प्रतिशत लागतों के पात्र अधिकार-क्षेत्रों की प्रतिपूर्ति के साथ ही आपातकालीन सुरक्षात्मक उपायों और आपदा-क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत और प्रतिस्थापन के लिए भी प्रतिपूर्ति करेगी।

 

  • FEMA मलबे को हटाने के लिए शीघ्र धन में $220 मिलियन के लिए बाध्य है। इसके अतिरिक्त:

 

  • FEMA, मलबे से संबंधित मुद्दों पर राज्य और स्थानीय समुदायों को तकनीकी सहायता प्रदान करना जारी रखता है।
  • यू.एस. सेना कोर्प्स ऑफ इंजीनियर्स (U.S. Army Corps of Engineers), FEMA को मलबे को हटाने के लिए तकनीकी सहायता और इंजीनियरिंग सहायता प्रदान कर रहे हैं। कोर्प्स (Corps), स्थानीय मलबे को हटाने की जरूरतों का आकलन करने के लिए स्थानीय सरकारों के साथ भी काम कर रही है।
  • यदि स्थानीय सरकारों द्वारा अनुरोध किया जाता है, तो TxDOT उस मलबे को साफ़ कर सकता है जो उन सभी समुदायों में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है जो अन्य सभी संसाधनों को समाप्त कर चुके हैं और/या मलबा हटाने वाली सेवाओं के लिए अनुबंध करने की क्षमता नहीं रखते।
  • हार्वे द्वारा उत्पन्न मलबे की भयावहता के कारण, FEMA ने औद्योगिक और वाणिज्यिक स्थलों और पूजा स्थलों से तूफानी मलबे को एक बार हटाने के लिए पात्र आवेदकों को, पूर्व स्वीकृति के साथ कुछ शर्तों के तहत, प्रतिपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की।
  • एक प्रोत्साहन के रूप में, पात्र अधिकार क्षेत्र अपने मलबा हटाने के ऑपरेशन के दौरान रीसाइक्लिंग सामग्री के लिए अतिरिक्त फंडिंग कमा सकते हैं। किसी भी FEMA के वित्तपोषण से उस आय की कटौती नहीं की जाएगी।

 

23 अक्टूबर तक, टेक्सास में हार्वे साफ-सफाई पर काम करने वाले विभिन्न अधिकार-क्षेत्रों ने अनुबंधित श्रम, मौजूदा कर्मचारियों, पड़ोसी समुदायों से ऋण पर श्रमिकों और TxDOT का इस्तेमाल करते हुए लगभग 7.9 मिलियन क्यूबिक यार्ड तूफानी मलबे को उठाया था। उनकी प्रगति और समयसीमाओं की उदाहरणों में शामिल हैं:

  • 4 अक्टूबर तक, जेफरसन काउंटी में पोर्ट आर्थर शहर ने अनुमानित कुल 1 मिलियन क्यूबिक यार्ड से 159,000 क्यूबिक यार्ड से अधिक का तूफानी मलबा जमा किया था।
  • शुगर लैंड के शहर ने 5 अक्टूबर को मलबे की सफाई का काम पूरा किया, दो फुल स्वीप्स और स्पॉट कलेक्शन में लगभग 2,000 क्यूबिक यार्ड तूफानी मलबे की रिपोर्ट की।
  • 6 अक्टूबर को, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ह्यूस्टन शहर में से तत्काल मलबे को हटाने के वित्त पोषण में सहायता के लिए $50 मिलियन डॉलर दिए। यह पैसा राज्य की आपदा राहत निधि से आया है। ह्यूस्टन के मलबा हटाने के प्रयासों के बारे में अपडेट के लिए, ऑनलाइन HoustonRecovers.org पर जाएं। 11 अक्टूबर तक, ह्यूस्टन शहर ने हार्वे में 1 मिलियन क्यूबिक यार्ड के मलबे को उठायाऔर तूफानी मलबे संग्रह के अपने पहले पास को पूरा किया।
  • 16 अक्टूबर तक, TxDOT ने 10 मिलियन घन फीट मलबे—या 186 फुटबॉल मैदानों के बराबर— को कार्पस क्रिस्टी से ब्यूमोंट तक के तट पर सबसे ज्यादा मलबे वाले क्षेत्रों से एकत्र किया था-।
  • अरणोस काउंटी—जिसमें रॉकपोर्ट और फल्टन के कड़ी मेहनत वाले शहर शामिल हैं—ने 23 अक्टूबर तक 1.1 मिलियन क्यूबिक यार्ड से अधिक के मलबे को उठाया।
  • गैल्वेस्टोन काउंटी के डिकिन्सन शहर में 25 अक्टूबर को तूफानी मलबे के अंतिम क्यूबीसाइड पिकअप बनाने की योजना है।

 

हार्वे से सफाई में स्पष्ट रूप से एक साझा लक्ष्य हासिल करने के लिए स्थानीय, राज्य और संघीय भागीदारों द्वारा एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। आपदा के आकार के कारण, मलबे का संग्रह और निपटान पूरा होने तक एक वर्ष का समय लग सकता है।  बहाली अधिकारी जनता को याद दिलाते हैं कि मलबे हटाने के काम में धीमी गति से चलते भारी उपकरण शामिल हैं। मोटर यात्री और पैदल चलने वालों को कर्मचारियों को काम करने के लिए बहुत सारा स्थान देने की आवश्यकता होती है।

 

हरिकेन हार्वे और टेक्सास रिकवरी पर अधिक जानकारी के लिए, हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज, FEMA हार्वे फेसबुक पेज www.facebook.com/FEMAHarvey/ @FEMARegion6 ट्विटर खातेऔर टेक्सास आपातस्थि​ति प्रबंधन विभाग की वेबसाइट www.dps.texas.gov/dem/पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट