मोंटगोमेरी काउंटी में समेकित करने के लिए न्यू केनी और कोनरोए आपदा राहत केन्द्र

Release Date Release Number
NR160
Release Date:
फरवरी 9, 2018

आस्टिन, टेक्सास –  न्यू केनी में पूर्वी मोंटगोमेरी काउंटी कोर्टहाउस एनेक्स में स्थित टेक्सास राज्य/संघीय आपदा राहत केन्द्र (DRC), सोमवार, 12 फरवरी, 9 बजे पूर्वाह्न को कोनरोए DRC के साथ समेकित करेगा।

 

कोनरोए केन्द्र, जो मोंटगोमरी काउंटी तथा न्यू केनी और कोनरोए सहित आस-पास के क्षेत्रों को सेवा प्रदान करेगा, वह यहां स्थित है:

 

Conroe Police Department

700 Old Montgomery Rd.

Conroe, TX 77301

कार्यसमय: सोमवार - शनिवार, सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे

New Caney DRC: शुक्रवार-शनिवार, फरवरी 9-10, सबेरे 9 बजे से शाम 6 बजे।

 

DRCs, हरिकेन हार्वे और बाद में आईं बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणापत्र में शामिल काउंटियों में व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए व्यक्तिगत सहायता प्रदान करता है।

 

टेक्सास राज्य, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA), U.S. लघु व्यवसाय प्रशासन (SBA), और अन्य एजेंसियों के रिकवरी विशेषज्ञ नए डीआरसी में उपलब्ध होंगे।

 

आपदा रिकवरी केंद्र अपंग लोगों के लिए सुलभ है और वह प्रवर्धित टेलीफोन, फोन जो टेक्स्ट प्रदर्शित करते हैं, आवाज बढ़ा कर कहने वाली श्रवण डिवाइसें और आवर्धक की तरह के सहायक प्रौद्योगिकी उपकरण से लैस होता है। वीडियो रिमोट दुभाषिया उपलब्ध है और अनुरोध पर व्यक्ति सांकेतिक भाषा भी उपलब्ध है। केंद्र में पहुंचने योग्य पार्किंग, रैंप और टॉयलेट भी हैं।

 

अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषिया डीआरसी में सहायता करने के लिए उपलब्ध हैं। अनुरोध (470) 379-5943 पर पाठ संदेश के माध्यम से किया जा सकता है। उत्तरजीवियों को अपना नाम, उस डीआरसी का पता, जहाँ पर वे विजिट करेंगे, अपनी विजिट की तारीख एवं समय और उस संकेत भाषा के प्रकार, जिसका वे अनुरोध कर रहे हैं, प्रदान करना होगा। सहायता के लिए समस्त अनुरोधों को डीआरसी विजिट के कम से कम 24 घंटा पहले किया जाना चाहिए, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता उपलब्ध है।

 

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4332 पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या http://www.facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक, twitter.com/FEMARegion6 पर FEMA क्षेत्र 6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थिति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

###

 

FEMA का मिशन हमारे नागरिकों और प्रथम उत्तरदाताओं की इस बात को सुनिश्चित करने में मदद करना है कि हम सभी खतरों के लिए तैयारी करने, उनसे सुरक्षा करने, उन पर प्रतिक्रिया करने, उनसे उबरने और उन्हें कम करने के लिए अपनी क्षमता का निर्माण, उसे बनाए रखने और उसमें सुधार करने के लिए एक राष्ट्र के रूप में मिलकर काम करें।

 

जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता या आर्थिक स्थिति का भेदभाव किए बिना आपदा से उबरने के लिए सहायता उपलब्ध है। यदि आप या आपके परिचित किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ़्री नंबर पर कॉल करें 800-621-3362 (आवाज़, 711 / वीआरएस - वीडियो रिले सेवा) (TTY: 800-462-7585)। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।

 

SBA आपदा-क्षतिग्रस्त निजी संपत्ति के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण के लिए संघीय सरकार का धन का प्राथमिक स्रोत है। SBA सभी आकार के व्यवसायों, निजी गैर-लाभकारी संगठनों घर-मालिकों, और किरायेदारों को मरम्मत या पुनर्निर्माण के प्रयासों में वित्त उपलब्ध कराने में मदद करता है और आपदा-क्षतिग्रस्त व्यक्तिगत संपत्ति को बदलने की लागत को कवर करता है। ये आपदा ऋण ऐसे नुकसानों को कवर करते हैं जिनके लिए बीमा या अन्य रिकवरी एजेंसियों द्वारा पूरी तरह से मुआवजा नहीं मिला है और जो अन्य एजेंसियों या संगठनों से प्राप्त लाभों को नहीं दोहराते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आवेदक SBA आपदा सहायता के ग्राहक सेवा केंद्र से (800) 659-2955 पर कॉल करके, disastercustomerservice@sba.govपर ईमेल करके या SBA की वेबसाइट www.sba.gov/disasterपर जाकर संपर्क कर सकते हैं। जो लोग बहरे हैं या जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है, वे (800) 877-8339 पर फोन कर सकते हैं।

Tags:
आखरी अपडेट