साझेदारियां और प्रगति: टेक्सासवासियों के हाथों में 10 अरब डालर की आपदा सहायता

Release Date Release Number
NR 121
Release Date:
नवंबर 29, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास - राज्य और संघीय संसाधनों में 10 अरब डालर से अधिक की धनराशि और लचीले टेक्सासवासियों के द्वारा ढेर सारे कठिन काम ने हरीकेन हार्वे से रिकवरी का मार्ग प्रशस्त किया है। श्रेणी 4 तूफान के टेक्सास को अपनी चपेट में लेने के 90 दिनों बाद रिकवरी का यह रहा स्नैपशॉटः

 

  •  350,000 घर-मालिकों और किराएदारों के लिए  1.4 अरब डालर का संघीय अनुदान मंजूर हुआ।
  • अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन से30,000  व्यवसायों और निवासियों के लिए कम ब्याज वाले आपदा ऋणों में 2.6अरब डालर स्वीकृत किए गए।
  • राष्ट्रीय खाद्य बीमा कार्यक्रम से 90,000 पॉलिसीधारकों को अग्रिम भुगतानों एवं दावों में 6.0 अरब डालर अदा किए गए।
  • आपदा रिकवरी केंद्रों ने 200,000 आगंतुकों का स्वागत किया है। केंद्र की जगहों और घंटों को ऑनलाइन देखा जा सकता हैःfema.gov/DRC
  • हार्वे के चलते काम या आमदनी गँवाने वाले लगभग 13,000 टेक्सासवासियों ने टेक्सास कार्यबल कमीशन के जरिए आपदा बेरोजगारी सहायता में 10.4 मिलियन डालर प्राप्त किए।
  • आपदा उत्तरजीवी सहायता टीमों ने दर्जनों की संख्या में आश्रय-स्थलों का भ्रमण किया, भारी नुकसान उठा चुके पड़ोस का दौरा किया और 500,000 से अधिक उत्तरजीवियों से संपर्क किया।
  • इंस्पेक्टरों ने तूफान से क्षतिग्रस्त घरों के 580,000 से अधिक निरीक्षणों को पूरा किया -जिनका निरीक्षण किया जाना था, उनमें से  99 प्रतिशत।
  • स्वयंसेवियों ने 18,000 से अधिक तूफान से क्षतिग्रस्त घरों के मलबे को साफ किया।
  • केस कार्यकर्ताओं ने टेक्सास में 40,000 उत्तरजीवियों को आवास संबंधी जरूरतों पर चर्चा करने के लिए बुलाया। उनमें से 30,000 लोग दूसरे आवास में चले गए थे, 8,800 को प्रत्यक्ष अल्पकालिक आवास की जरूरत थी और शेष निर्णय नहीं कर पाए थे, अनिश्चित थे या उनका मामला लंबित था।
  • टेक्सास राज्य के नेतृत्व मेंप्रत्यक्ष आवास मिशन तेजी से शुरू हुआ और 1,371 इकाइयाँ संस्थापित किए जाने की प्रक्रिया में हैं या विस्थापित लोग पहले ही काबिज हो गए हैं। 
  • फेमा के सार्वजनिक सहायता कार्यक्रम के जरिए निधीयन में 434 मिलियन डालर  से अधिक टेक्सास राज्य को प्रदान किया गया है, जिससे मलबा निकासी और आपातकालीन सुरक्षात्मक उपायों की पात्र लागतों के लिए राज्य एवं स्थानीय सरकारों को प्रतिपूर्ति की जा सके।

 

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए,fema.gov/disaster/4332 पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6 पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

 

Tags:
आखरी अपडेट