फ्लोरिडा में तूफान माइकल से जीवित बचे व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण समय-सीमाएं करीब आ रही हैं

Release Date Release Number
R4-DR-4399-FL NR 042
Release Date:
नवंबर 14, 2018

टाल्लाहास्सी, फ्ला.- तूफान माइकल से जीवित बचे व्यक्तियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण समय-सीमाएं मंडरा रही हैं।

 

निम्नलिखित कार्यक्रमों के लिए आवेदन-पत्र समय-सीमाएं तेज़ी से करीब आ रही हैं:

 

  • आपदा बेरोज़गारी सहायता: बे, कैलहोन, फ्रेंकलिन, गेड्सडेन, गल्फ, होम्स, जैकसन, लिबर्टी, टेलर, वाकुला और वाशिंगटन काउंटियों में जीवित बचे व्यक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए 14 नवंबर तक का समय है। लिओन काउंटा में जीवित बचे व्यक्तियों के लिए 16 नवंबर तक का समय है।
  • आपदा बेरोज़गारी सहायता का उद्देश्य उन कामगारों की सहायता करना है जिनकी प्राथमिक आय तूफान माइकल द्वारा खोई जाती है या इसमें बाधा उत्पन्न होती है।
  • यह सामान्य राज्य बेरोज़गारी बीमा से भिन्न है क्योंकि इसके अंतर्गत उन व्यक्तियों को लाभ प्रदान किए जाते हैं जो स्व-रोज़गाररत, किसान, लकड़हारे और कमीशन पर काम करने वाले कर्मचारी हैं।
     
  • ब्लू रूफ कार्यक्रम: प्रवेश का अधिकार (ROE) भेजने की समय-सीमा 16 नवंबर है। गृहस्वामियों को सरकारी कर्मचारियों और अनुबंधकर्ताओं को नुकसान का जायज़ा लेने और अस्थायी कवरिंग स्थापित करने के लिए अपनी संपत्ति पर आने की अनुमति देने के लिए ROE फॉर्म पर हस्ताक्षर करने होंगे।

 

भले ही आपके पास बीमा हो, आप इसके बावजूद आपदा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेमा बीमा भुगतानों को दोहरा नहीं सकता लेकिन आप अपने दावों के निपटारे के बाद सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आपदा सहायता के लिए आवेदन करने की समय-सीमा सोमवार, 10 दिसंबर है।

 

आपदा सहायता के लिए आवेदन करना दो चरण की प्रक्रिया है। पहले, सहायता के लिए पंजीकरण करवाएं, इसके बाद अपना SBA आपदा ऋण आवेदन-पत्र भेजें। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए कोई प्रभार नहीं है, और यदि अनुमोदित कर दिया जाता है, तो इसे स्वीकार करने की कोई बाध्यता नहीं है। SBA के लिए आवेदन करने की समय-सीमा 10 दिसंबर है।

 

संघीय आपदा सहायता सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेड जैसे अन्य सरकारी लाभों को प्रभावित नहीं करती और सहायता को कर योग्य आय नहीं माना जाता। जीवित बचे व्यक्तियों को उस नाम का उपयोग करना होगा जो उनके सामाजिक सुरक्षा कार्ड पर हो और पंजीकरण के समय उनके पास बीमा और आपदा-नुकसान जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

 

सहायता अधिकांश भाषाओं में उपलब्ध है और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ASL में इस पर उपलब्ध है: https://www.fema.gov/resources-people-disabilities-access-functional-needs

 

 

आप इनमें से किसी भी तरीके द्वारा सहायता के लिए पंजीकरण करा सकते हैं:

  • इस पर लॉग ऑन करें: DisasterAssistance.gov
  • 800-621-3362 पर कॉल करें। जो व्यक्ति बहरे हैं, ऊँचा सुनते हैं या बोलने में कोई विकलांगता है और TTY का उपयोग करते हैं, वे 800-462-7585 पर कॉल कर सकते हैं।   यदि आप 711 या VRS का उपयोग करते हैं या किसी केंद्र में जाने पर आवास की आवश्यकता है, तो  800-621-3362 पर कॉल करें। टोल-फ्री नंबर रोज़ाना सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहते हैं।
  • किसी आपदा बहाली केंद्र (Disaster Recovery Center) में जाएं। फ्लोरिडा में सबसे करीबी केंद्र का पता लगाने के लिए, इस पर जाएं: egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator
  • फ्लोरिडा बहाली के बारे में अधिक जानकारी के लिए, फ्लोरिडा राज्य आपदा की वेबसाइट पर जाएं: floridadisaster.org

 

 

###

 

फेमा का लक्ष्य:  आपदाओं के पहले, उनके दौरान और बाद में लोगों की सहायता करना।

 

तूफान माइकल से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों को उपलब्ध संसाधनों की सूची के लिए, यहाँ जाएँ: www.floridadisaster.org/info

 

और अधिक तूफान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4399 पर जाएं।

 

फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 और @FLSERT पर फॉलो करें। आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों  Facebook.com/FEMA और Facebook.com/FloridaSERT पर भी जा सकते हैं।

 

 

Tags:
आखरी अपडेट