टेक्सासवासी बाढ़ बीमा से वित्तीय आपदा को टाल सकते हैं

Release Date Release Number
NR203
Release Date:
मई 2, 2018

हरिकेन हार्वे हार्वे ने पिछली गर्मियों में दिखा दिया था कि प्रत्येक को अप्रत्याशित के लिए तैयार रहने की जरूरत है। भले ही आपका घर या व्यवसाय उच्च जोखिम वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में न आता हो, एक बीमा पॉलिसी राष्ट्रीय बाढ़ बीमा कार्यक्रम (NFIP) के माध्यम से आपको अचंभित करने वाले खर्चों  की श्रंखला से बचा सकती है।

मकान मालिक किराएदार बीमा बाढ़ संबंधी नुकसान को शामिल नहीं करते हैं, लेकिन किफायती बाढ़ बीमा उपलब्ध है यदि आपका समुदाय NFIP में भाग लेता है।  औसत बाढ़ बीमा पॉलिसी का लागत लगभग $700 वार्षिक होती है, तथा औसत दावा भुगतान $43,000 होता है।

हार्वे के बाद, 91,000 से अधिक टेक्सासवासियों ने बाढ़ बीमा दावों को भरा, तथा NFIP  ने अनुमानित रूप से $8.68 बिलियन का भुगतान किया है। अब लगभग 676,000 टेक्सासवासी बाढ़ बीमा द्वारा कवर किए गए हैं, इसमें 90,000 से अधिक वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने हार्वे के समय से साइनअप किया था।

मकान मालिक NFIP के द्वारा  भवन के लिए  $250,000 तथा इसकी सामग्री के लिए अन्य $100,000 के साथ $350,000 तक का बाढ़ कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। पांच या अधिक आवासीय संपत्तियों के मालिक $500,000 की संरचना कवरेज तथा संरचना की सामग्री के लिए $100,000 की कवरेज खरीद सकते हैं। व्यावसायिक संपत्ति के मालिक $500,000 की संरचना की कवरेज तथा $500,000  की सामग्री कवरेज खरीद सकते हैं।

अधिकांश NFIP पॉलिसी संरचनाओं के लिए अनुपालन कवरेज की बढ़ी हुई लागत को शामिल करती है जिनकी मरम्मत की लागत संपत्ति के बाजार मूल्य का कम से कम 50 प्रतिशत होगा। यदि पॉलिसीधारक को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय मानकों के अनुपालन में पुनः निर्माण हेतु संरचना को ऊपर फउठाने, स्थानांतरित करने या ध्वस्त करने की जरूरत होती है तो यह $30,000 तक का अतिरिक्त कवरेज प्रदान करती है।

उच्च जोखिम क्षेत्र के बाहर के संपत्ति मालिकों को जानना चाहिए कि सभी NFIP  दावों का 26 प्रतिशत बाढ़ के लिए कम या औसत जोखिम समझे जाने वाले क्षेत्रों से आता है।  उन अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले क्षेत्रों में, संपत्ति मालिक वरीय जोखिम पॉलिसी (PRP) के लिए पात्र हो सकते हैं, जो मानक पॉलिसी के समान समान स्तर का कवरेज, लेकिन कम लागत पर प्रदान करती है।

बाढ़ के बाद सभी कुछ बनाने के लिए किसी को संघीय आपदा सहायता पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। संघीय सहायता तभी उपलब्ध होती है जब राष्ट्रपति आपदा की घोषणा करता है, और तब भी, सहायता कम ब्याज के ऋण के रूप में प्रदान किए जाने की संभावना होती है जिसे वापस भुगतान करना होता है। हार्वे की बहाली के दौरान, संघीय आवास राशि के लिए पात्र पारिवारों ने औसत रूप से $7,053 प्राप्त किए हैं।   यू.एस. लघु व्यवसाय प्रशासन ऋण के लिए पात्र मकान मालिकों और किराएदारों ने औसतन $74,761 प्राप्त किए हैं।

हरिकेन का मौसम 1 जून से शुरू होता है, तथा बाढ़ कवरेज प्रभावी होने से पहले आमतौर पर 30 दिनों की प्रतीक्षा अवधि होती है, इसलिए अभी कार्य करें।  आगे की योजना बनाएं जिससे बाढ़ आने पर आप तैयार रहें।

NFIP बीमा केवल उन समुदायों में उपलब्ध है जो भावी मौसम संबंधी घटनाओं के प्रभाव को कम करने के लिए कार्यक्रम में भाग लेते हैं तथा बाढ़ प्रभावित मैदानों के प्रबंधन संबंधी विनियमों को पारित करते हैं।  यह पता लगाने के लिए कि आ NFIP समुदाय में हैं कि नहीं, अपने बीमा एजेंट को या अपने स्थानीय बाढ़ मैदान प्रबंधक से संपर्क करें।

NFIP के बारे में और अधिक जानने के लिए, 800-427-4661 पर या अपने बीमा एजेंट को कॉल करें।

टेक्सासवासी इस बारे में जानने के लिए इस सप्ताह और पूरी मई में www.facebook.com/FEMAHarvey/, https://twitter.com/femaregion6, और www.fema.gov/disaster/4332 पर जा सकते हैं कि NFIP किस प्रकार से उनकी आपदा से रक्षा कर सकता है। टेक्सास NFIP 2018 इस बारे में टेक्सासवासियों के साथ उपयोगी सलाहों के साझा करने के लिए समूचे माह भर समर्पित है कि वे समुद्री तूफान के मौसम के लिए स्वयं को और अपने घरों को कैसे तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए #TXNFIP18 का उपयोग करें और अपने मित्रों एवं परिवार के साथ साझा करें।

 

Tags:
आखरी अपडेट