आपदा सहायता के लिए पंजीकरण की समय सीमा अब 30 नवंबर

Release Date Release Number
NR 89
Release Date:
नवंबर 3, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास - हरिकेन हार्वे से प्रभावित टेक्सास निवासी अब संघीय सहायता के लिए 30 नवंबर, 2017 तक पंजीकरण करा सकते हैं।

पहले यह समय सीमा 24 नवंबर थी, लेकिन अब अतिरिक्त छह दिन दिए गए हैं ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को थैंक्सगिविंग डे की छुट्टियों के बाद अतिरिक्त समय मिल सके।

संघीय सहायता में तूफान के कारण नुकसान उठाने वाले पात्र व्यक्तियों और परिवारों के लिए अस्थायी आवास, किराये के लिए सहायता और क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत या उन्हें बदलने के लिए सहायता शामिल है।

इसके अतिरिक्त, अनुदान में अन्य घरेलू खर्चे जैसे कि चिकित्सा और दंत चिकित्सा देखभाल, बाल देखभाल, अंतिम संस्कार और दफन का खर्च, आवश्यक घरेलू सामानों को खरीदने का खर्च, परिवहन और स्टोरेज, वाहन की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए जरूरी सामान का खर्च शामिल हो सकता है।

सहायता के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए किरायेदारों और घर मालिकों को एक निर्दिष्ट काउंटी में होना चाहिए। ये काउंटियां हैं: अर्नासस, ऑस्टिन, बास्ट्रॉप, बी, ब्राज़ोरिया, काल्डवेल, कैलहौन्, चैम्बर्स, कोलोराडो, डेविट, फेयेट, फोर्ट बेंड, गेलवेस्टोन, गॉलिड, गोंजालेस, ग्रिम्स, हार्डिन, हैरिस, जैक्सन, जास्पर, जेफरसन, कर्णज़, क्लेबर्ग, लावाका, ली , लिबर्टी, माटोगोर्डा, मोंटगोमेरी, न्यूटन, न्यूसेस, ऑरेंज, पोल्क, रेफ्यूजिओ, सबिन, सैन जेसिन्टो, सान पेट्रीशिओ, टायलर, विक्टोरिया, वॉकर, वॉलर और व्हार्टन

आपदा प्रभावित निवासी विभिन्न तरीकों से पंजीकरण करा सकते हैं:

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov
  • 800-621-3362 वॉयस,711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।
  • FEMA ऐप के माध्यम से, जोकि एपल तथा एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app
  • किसी आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) में जाकर। पास के आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) को ऑनलाइन यहां खोजें www.fema.gov/DRC

पंजीकरण के लिए निम्न जानकारी उपयोगी होती है:

  • उस स्थान का पता जहां क्षति हुई (आपदा-पूर्व पता)।
  • पत्र - व्यवहार का वर्तमान पता।
  • वर्तमान टेलीफोन नंबर
  • बीमा की जानकारी।
  • कुल घरेलू वार्षिक आय
  • चेकिंग या बचत खाते के लिए रूटिंग और अकाउंट नंबर (यह FEMA को आपदा सहायता फंड को सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है)।
  • आपदा से होने वाली क्षति और नुकसान का वर्णन

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए,www.fema.gov/disaster/4332पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या http://www.facebook.com/FEMAharveyपर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट