FEMA सहायता के लिए आवेदन करने के बाद क्या अपेक्षा करें

Release Date:
अप्रैल 10, 2023

यदि आप कैनन (Cannon), हार्डेमैन (Hardeman), हार्डिन (Hardin), हेवुड (Haywood), लेविस (Lewis), मैकन (Macon), मैकनैरी (McNairy), रदरफ़ोर्ड (Rutherford), टिप्टन (Tipton) या वेन (Wayne) काउन्टी में रहते(ती) हैं और 31 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच प्रचण्ड तूफानों, सीधी-हवाओं और बवंडरों से प्रभावित हुए(ई) हैं, तो FEMA द्वारा ऐसे अस्थायी आवास व्ययों, घर की बुनियादी मरम्मतों और/या आपदा संबंधी अन्य अहम आवश्यकताओं के साथ सहायता प्रदान की जा सकती है जिन्हें बीमा द्वारा कवर नहीं किया जाता है।

आवेदन कई तरीक़ों से किया जा सकता है: ऑनलाइन DisasterAssistance.gov पर जाएं, स्मार्टफ़ोन पर FEMA ऐप का उपयोग करें अथवा 800-621-3362 पर कॉल करें। हेल्पलाइन खुली हुई है, और सहायता अधिकांश भाषाओं में सुबह 6 बजे से लेकर मध्यरात्रि (सेन्ट्रल टाइम) तक उपलब्ध है। यदि आप वीडियो रिले सर्विस (VRS), कैप्शन्ड टेलीफ़ोन सर्विस या किसी अन्य जैसी रिले सर्विस का उपयोग करते(ती) हैं, तो आवेदन करते समय उस सेवा का आपका अपना नंबर FEMA को प्रदान करें।

FEMA द्वारा निम्नलिखित जानकारियां मांगी जाएगी:

  • एक वर्तमान/चालू फ़ोन नंबर जिस पर आपसे संपर्क किया जा सकता हो।
  • आपदा के समय आपका पता तथा वर्तमान पता जहां आप अभी रह रहे(ही) हैं।
  • आपका सोशल सिक्यूरिटी नंबर।
  • क्षति और नुक़सानों की एक सामान्य सूची।
  • यदि आप डायरेक्ट डिपाज़िट का विकल्प चुनते(ती) हैं तो बैंकिंग जानकारी।
  • यदि बीमित हैं, तो पॉलिसी नंबर या एजेन्ट और/या कंपनी का नाम।

यदि आपने गृहस्वामी या किरायेदार का बीमा कराय हुआ है, तो आपको जल्द से जल्द दावा (क्लेम) करना चाहिए। बीमा के दायरे में आने वाले नुक़सानों के लिए, FEMA द्वारा दोहरे लाभों को प्रदान नहीं किया जा सकता है। यदि आपकी पॉलिसी आपके सभी क्षति व्ययों को कवर नहीं करती है, तो आप संघीय सहायता (फ़ेडरल असिस्टेन्स) के लिए पात्र हो सकते(ती) हैं।

घर के इन्स्पेक्शन (निरीक्षण)

यदि आपके द्वारा यह रिपोर्ट की जाती है कि आप अपने घर में सुरक्षित रूप से नहीं रह सकते(ती) हैं या सुरक्षित रूप से रहने में असक्षम हो सकते(ती) हैं, तो FEMA को क्षतिग्रस्त आवास का निरीक्षण करने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसा निरीक्षण, क्षतिग्रस्त आवास स्थल पर या दूरस्थ रूप से किया जा सकता है। FEMA द्वारा आपसे यह बताने के लिए संपर्क किया जाएगा निरीक्षण किस प्रकार किया जाएगा।

दूरस्थ निरीक्षणों के लिए, आवेदकों को पहुंची क्षति के प्रकार और सीमा संबंधी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए, FEMA के निरीक्षकों द्वारा उनसे संपर्क किया जाएगा। मामूली क्षति वाले ऐसे पीड़ित जो अपने घरों में रह सकते हैं, उनके घरों के निरीक्षण हेतु समय-निर्धारण स्वचालित रूप से नहीं किया जाएगा। तथापि, यदि वे बाद में आपदा के कारण हुई उल्लेखनीय क्षति पाते हैं, तो वे निरीक्षण का अनुरोध कर सकते हैं।

दूरस्थ निरीक्षणों का उन उपलब्ध "अन्य आवश्यकता संबंधी सहायताओं" पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है जिन्हें निरीक्षण की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसी सहायताओं में बच्चों की देखभाल, परिवहन, चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा, अंतिम संस्कार, स्थान-परिवर्तन तथा भंडारण सबंधी और अन्य व्यय सम्मिलित हैं।

FEMA के गृह-निरीक्षणों संबंधी एक सुलभ विडीयो के लिए, youtube.com/watch?v=kXMaDkY3Q2o पर जाएं।

टेनेसी की आपदा राहत पर और अधिक जानकारी के लिए, fema.gov/disaster/4701 पर जाएं। FEMA को Twitter FEMA Region 4 (@femaregion4) / Twitter पर और Facebook facebook.com/fema पर फ़ॉलो करें।

Tags:
आखरी अपडेट