फिमा आपदा रिकवरी केन्द्र डार्क, डेलावेयर और मियामी काउंटियों में खुले हैं

Release Date Release Number
DR-4777-OH NR-09
Release Date:
मई 20, 2024

कोलम्बस  - 14 मार्च मे आइ टोर्नेडो के बाद निवासियों को उभरने में मदद करने के लिए डार्क, डेलावेयर और मियामी काउंटियों अस्थायी फिमा डिजास्टर रिकवरी सेंटर खुले हैं। 

फिमा और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ आपदा से बचे हुए लोगों को संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने, उनकी संपत्ति को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में जानने और व्यक्तिगत रूप से उनके सवालों के जवाब देने में मदद करने के लिए केंद्रों में होंगे।

निम्नलिखित स्थान, दिन और समय पर अस्थायी रूप से निम्नलिखित केंद्र खुला रहेंगे: 

Darke County Emergency Management 

5183 County Home Rd.

Greenville, OH 45331

समय: सोमवार 20 मई - शुक्र्वार 24 मई, सुबह 7:30 बजे - शाम 6:30 बजे । यह केंद्रशुक्रवार, 24 मईको शाम 6:30 बजे बंदहो जाएगा।

Sunbury United Methodist Church

100 W. Cherry St.

Sunbury, OH 43074

समय: सोमवार 20 मई - गुरुवार 23 मई, सुबह 7:30 बजे - शाम 6:30 बजे ।   यह केन्द्र गुरुवार, 23 मई को शाम 6:30 बजे बंद हो जाएगा।

Bradford Public Library

138 E. Main St.

Bradford, OH 45308

समय: सोमवार 20 मई-मंगलवार 21 मई, सुबह 7:30 बजे - शाम 6:30 बजे   बन्द: बुधवार, 22 मई

 गुरुवार 23 मई - शनिवार 25 मई, सुबह 7:30 बजे - शाम 6:30 बजे।यह केंद्र शनिवार, 25 मई को शाम 6:30 बजे बंद हो जाएगा।

अतिरिक्त पुनर्प्राप्ति केंद्र जल्द ही अन्य प्रभावित काउंटियों में खुलेंगे। अपने निकटतम केंद्र को खोजने के लिए, FEMA.gov/DRC. पर जाएं। उत्तरजीवी सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं।


इन केंद्रों पर अमेरिकी सांकेतिक भाषा सहित अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में सहायता और अनुवादित सामग्री उपलब्ध हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लक्ष्य के साथ, आपदा रिकवरी केंद्र स्थानों को उनकी पहुंच के लिए चुना जाता है। सभी केंद्रों पर सुलभ पार्किंग स्थान उपलब्ध हैं। 


टोर्नेडो आपदा से जीवित बचे लोगों को फिमा सहायता के लिए आवेदन करने के लिए आपदा रिकवरी केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी केंद्र पर गए बिना आवेदन करने के लिए, DisasterAssistance.gov पर अनलाइन जाएं, FEMA मोबाइल ऐप डाउनलोड करें या FEMA हेल्पलाइन 800-621-3362 पर कल करें। यदि आप रिले सेवा जैसे भिडियो रिले सेवा, अनुशिर्षक वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का उपयोग करते हैं, तो आवेदन करते समय फेमा को उस सेवा के लिए अपना नंबर दें।


ओहायो में आपदा पुनर्प्राप्ति अभियान के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: www.fema.gov/disaster/4777.
 

Tags:
आखरी अपडेट