सितम्बर 2023 तूफानों के लिए FEMA सहायता के लिए आवेदन करने के लिए दो सप्ताह बचे हैं

Release Date Release Number
NR 018
Release Date:
जनवरी 25, 2024

शिकागो - Cook काउंटी में 17-18 सितंबर को आये भीषण तूफान और बाढ़ में हुए नुकसान के लिए बिना बीमा वाले या कम बीमा वाले मकान मालिकों और किराएदारों के पास सहायता के लिए आवेदन करने के लिए शुक्रवार, 9 फरवरी तक का समय है। 9 फरवरी किसी आपदा बहाली केंद्र पर जाने का आखिरी दिन है। जीवित बचे लोगों को उबरने में मदद के लिए $38 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। 

आवेदन करने के चार तरीकों में से किसी से भी आवेदन करें:

  • DisasterAssistance.gov पर जाएँ। 
  • FEMA मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। 
  • FEMA हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। बहुभाषी संचालक उपलब्ध हैं। अगर आप वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। 
  • आपदा बहाली केंद्र पर जाएँ। ये केंद्र उत्तरजीवी लोगों के लिए एक-स्टॉप शॉप के रूप में काम करते हैं, जिन्हें व्यक्तिगत सहायता की आवश्यकता होती है। उत्तरजीवी सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं। केंद्र की लोकेशन और काम के वर्तमान घंटे जानने के लिए, FEMA.gov/DRC पर जाएँ। 

FEMA का उद्देश्य लोगों को आपदाओं से पहले, आपदाओं के दौरान और आपदाओं के बाद सहायता प्रदान करना हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी FEMA जीवित बचे लोगों की सहायता के लिए इलिनॉयस में रहेगा। Cook काउंटी की बहाली के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4749 पर जाएँ। 

                                                                        ###                                                              

आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता ,और पहुंच और कार्यात्मक ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार को सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आप या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है तो FEMA को टोल-फ्री नम्बर 800-621-3362 पर फोन करें। अगर आप वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।

 

Tags:
आखरी अपडेट