ऑस्टिन साउथ आपदा बहाली केंद्र जल्दी ही बंद हो रहा है

Release Date Release Number
NR-032
Release Date:
अक्टूबर 26, 2023

शिकागो –Columbus Park Field House, 500 S. Central Ave., Chicago, IL 60644, पर बना हुआ आपदा बहाली केंद्र सोमवार से शनिवार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करता रहेगा, और फिर यह सोमवार, 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे से स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। 

ग्रेटर कुक काउंटी क्षेत्र भर में अन्य आपदा बहाली केंद्र खुले हैं जो आपदा के उत्तरजीवियों की सहायता करने के लिए तैयार हैं। अपने नजदीकी केंद्र का पता लगाने के लिए FEMA आपदा बहाली लोकेटर पर जाएँ। आपदा केंद्र ही FEMA से सहायता पाने का इकलौता रास्ता नहीं हैं। FEMA की हेल्पलाइन, 800-621-3362, में बहुभाषी ऑपरेटर कर्मचारी उत्तरजीवियों की पंजीकरण में सहायता करने और उनके किन्हीं भी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उत्तरजीवी disasterassistance.gov या अपने फोन पर FEMA ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

संघीय सहायता के लिए FEMA में पंजीकरण करने की अंतिम तारीख भी 30 अक्टूबर है। उस तारीख के बाद, FEMA अपील पर कार्रवाई करना और आवेदकों के सवालों के बारे में मदद करना जारी रखेगा।

इलिनॉयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, https://fema.gov/disaster/4728 पर जाएँ।

 

###

आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। 

Tags:
आखरी अपडेट