अस्थायी FEMA आपदा केंद्र एक सप्ताह के लिए Dalton में खुलेगा

Release Date Release Number
NR-014
Release Date:
सितम्बर 29, 2023

शिकागो – Dolton में एक अस्थायी FEMA आपदा बहाली केंद्र (DRC) 29 जून से 2 जुलाई के भीषण तूफान और बाढ़ से प्रभावित किरायेदारों, मकान मालिकों और व्यापार मालिकों की मदद के लिए रविवार को छोड़कर, शनिवार, 30 सितंबर से शनिवार, 7 अक्टूबर तक खुला रहेगा। 

 

स्थान:

Dolton लाइब्रेरी डिस्ट्रिक्ट

14037 Lincoln Ave.

Dolton, IL 604219

 

शनिवार, 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला है रविवार, 1 अक्टूबर को बंद है

सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला है। 2 अक्टूबर – 6 अक्टूबर।

शनिवार, 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला है दोपहर 3 बजे स्थायी तौर पर बंद हो जाएगा।

 

FEMA और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ इन केंद्रों पर 29 जून से 2 जुलाई, 2023 के तूफान और बाढ़ से बचे लोगों की मदद करने, संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने, अपनी संपत्ति को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में सिखाने, और उनके प्रश्नों का उत्तर व्यक्तिगत रूप से देने के लिए उपलब्ध हैं।

कोई भी व्यक्ति जिसे उचित समायोजन (ASL व्याख्या, ब्रेल, बड़े प्रिंट आदि) या भाषा दुभाषिये की आवश्यकता है, तो वह अग्रिम सहायता का अनुरोध करने के लिए 800-621-3362 पर कॉल कर सकता है या केंद्र में बहाली कर्मचारियों से सहायता मांग सकता है। 

Illinois में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4728 पर जाएँ। FEMA के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर, 2023 है।

Tags:
आखरी अपडेट