स्टेटन आइलैंड के लोज़ स्टोर में 25-30 अक्टूबर के दौरान घर की मरम्मत संबंधी सलाह पाएं

Release Date Release Number
013
Release Date:
अक्टूबर 22, 2021

न्यूयॉर्क जब न्यूयॉर्क के लोग अपने घरों की मरम्मत और पुनर्निर्माण में जुटे हैं, फ़ीमा ने स्टेटन आइलैंड पर लोज़ स्टोर के साथ मिलकर प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त घरों को मज़बूत और सुरक्षित बनाने के बारे में मुफ़्त जानकारी और सुझाव देना शुरू किया है।

सवालों के जवाब देने और आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकने या कम करने के वास्ते जोखिम प्रतिरोधी घरों के निर्माण हेतु सुझाव और तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए फ़ीमा विशेषज्ञ निम्नांकित स्थान पर उपलब्ध होंगे। अधिकांश जानकारी खुद से या सामान्य ठेकेदारों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर केंद्रित है।

जोखिम घटाने के उपाय बताने वाले फ़ीमा सलाहकार सोमवार, 25 अक्टूबर से शनिवार, 30 अक्टूबर तक यहां उपलब्ध होंगे:

लोज़

2171 फ़ॉरेस्ट एवेन्यू

स्टेटन आइलैंड, NY 10303

समय: पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 6 बजे

घरों को बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाने के बारे में मुफ़्त संदर्भ पुस्तिकाएं भी आपदा प्रभावितों के लिए उपलब्ध होंगी। संपत्ति की सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी https://www.fema.gov/emergency-managers/risk-management पर उपलब्ध है।

न्यूयॉर्क के तूफ़ान आइडा रिकवरी प्रयासों पर नवीनतम जानकारी के लिए www.fema.gov/disaster/4615 पर जाएं। ट्विटर पर हमें twitter.com/femaregion2 पर फॉलो करें और फ़ेसबुक पर www.facebook.com/fema पर जाएं।

Tags:
आखरी अपडेट