फ्लोरिडा की आपदा में बचने वाले लोगों के लिए मुफ्त संकट परामर्श उपलब्ध है

Release Date Release Number
R4-DR-4399-FL NR 075
Release Date:
जनवरी 10, 2019

टालाहैसी, फ्लो. – तूफान माइकल के कारण उत्पन्न हुए तनाव का सामना करने वाले लोगों की मदद करने के लिए मुफ्त परामर्श सेवाएं रोज़ाना 24 घंटे, हफ़्ते के सातों दिन उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित, देखभाल करने वाले पेशेवर परामर्शदाताओं, जो आपदा-संबंधी भावनात्मक तनाव में उनकी मदद करेंगे, से तुरंत जुड़ने के लिए तूफान से बचने वाले लोग 800-985-5990 (TTY 800-846-8517) पर कॉल कर सकते हैं या 66746 पर TalkWithUs टेक्स्ट कर सकते हैं।

 

सब्स्टांस एब्यूज़ एंड मेन्टल हेल्थ सर्विसेज़ ऐड्मिनिस्ट्रेशन (SAMHSA) द्वारा प्रायोजित,
हेल्पलाइन कॉल करने वालों को तुरंत स्टाफ से जोड़ती है जो गोपनीय परामर्श, रेफरल और और अन्य सहायता सेवाएं प्रदान करते हैं।

 

आपदा होने के बाद के हफ़्तों और महीनों में, बहाली का रास्ता कई अनिश्चितताएं पैदा कर सकता है
तथा अनपेक्षित तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। लक्षणों में सामान्य से ज़्यादा या कम सोना,
थकान, निराशा या भूख न लगना शामिल हैं।

 

SAMHSA के माध्यम से सहायता आपदाओं से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। SAMHSA फ़सॅलो-अप देखभाल और सहायता के लिए स्थानीय संसाधनों के लिए रेफरल कर सकती है।

 

तूफान माइकल से फ्लोरिडा की बहाली के बारे में अधिक जानकारी के लिए, fema.gov/hi/disaster/4399 और FloridaDisaster.org पर जाएं।

 

###

 

फेमा का लक्ष्य:  आपदाओं के पहले, उनके दौरान और बाद में लोगों की सहायता करना।

तूफान माइकल से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध संसाधनों की सूची के लिए, www.floridadisaster.org/info पर जाएं।

और अधिक तूफान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/hi/disaster/4399 पर जाएं।

फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 और @FLSERT पर फॉलो करें।  आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों  Facebook.com/FEMA और Facebook.com/FloridaSERT पर भी जा सकते हैं।

Tags:
आखरी अपडेट