FEMA के साथ संचार दो-तरफा रास्ता है [https://www.fema.gov/hi/node/670468] Release Date: 11월 8, 2023 8 नवम्बर, 2023  DR-4728-IL NR-036 राज्य समाचार डेस्क: (217) 557-4756   FEMA न्यूज़ डेस्क: (312) 408-4455 FEMA न्यूज़ डेस्क ईमेल: FEMA-R5-news-desk@fema.dhs.gov   शिकागो – आपदा बहाली केंद्रों का बंद होना इलिनॉयस की आपदा बहाली में FEMA के सम्मिलन के बंद होने का संकेत नहीं है।  आपको FEMA हैल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करके अपने सवालों के जवाब अभी भी मिल सकते हैं और आपदा बहाली की प्रक्रिया का स्पष्टीकरण भी मिल सकता है, जहाँ बहुभाषी संचालक आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं। अगर आप चाहें, तो आप DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov] पर ऑनलाइन जा सकते हैं या अपने स्मार्ट डिवाइस पर FEMA ऐप [https://www.fema.gov/mobile-app] का इस्तेमाल कर सकते हैं।  7 नवंबर तक, FEMA ने कुक काउंटी के योग्य निवासियों को व्यक्तिगत और घरेलू सहायता के लिए $273.3 मिलियन के अनुदान को मंजूरी दे दी है, जिन्हें 29 जून से 2 जुलाई के बीच आये तूफान और बाढ़ के कारण नुकसान हुआ था। अपनी ओर से, अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन ने घर के मालिकों, किराएदारों और व्यवसायों को आपदा-पूर्व स्थिति के रास्ते पर लाने के लिए योग्य उत्तरेजीवी लोगों की सहायता करने के लिए कम-ब्याज वाले व्यवसाय ऋण में $92.3 मिलियन से अधिक की मंजूरी दी है। सही जानकारी पर इतना अधिक भारित होने के कारण, यह महत्वपूर्ण है कि FEMA आपसे संपर्क करने में सक्षम हो। ध्यान रखें कि FEMA के फ़ोन कॉल अज्ञात नंबरों से आते हुए हो सकते हैं। कृपया पक्का करें कि FEMA के पास आपकी मौजूदा संपर्क जानकारी मौजूद है। अगर आपके टेलीफ़ोन नंबर, वर्तमान डाक पते, बैंकिंग, या बीमा जानकारी में कोई बदलाव हुए हैं, तो कृपया FEMA को बताएँ ताकि हम आपकी फ़ाइल को अपडेट कर सकें।  आप अपनी संपर्क जानकारी को उसी प्रकार अपडेट कर सकते हैं जिस प्रकार आप अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकते हैं: * DisasterAssistance.gov [http://www.DisasterAssistance.gov] पर ऑनलाइन जाएँ। * स्मार्ट डिवाइसेज़ के लिए FEMA ऐप [https://www.fema.gov/mobile-app] का इस्तेमाल करें। * 800-621-3362 (TTY 800-462-7585) पर कॉल करें। टोल-फ्री नम्बर, सप्ताह के सातों दिन, सुबह 6 बजे से आधी रात स्थानीय समय पर तक खुले हैं। जो लोग एक रिले सेवा जैसे कि एक वीडियो फोन, InnoCaption (इनोकैप्शन) या CapTel (कैपटेल) का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें उस सेवा को सौंपे गए विशिष्ट फ़ोन नंबर के बारे में FEMA को बताना चाहिए। आपको कॉल करते समय, FEMA विशेषज्ञों के पास आपका FEMA पंजीकरण नंबर, टेलीफोन नंबर और क्षतिग्रस्त संपत्ति का पता होगा। वे आपसे आपके FEMA पंजीकरण नंबर के पहले चार अंक मांग सकते हैं। वे कभी भी कोई पैसे नहीं मांगेगे; FEMA सहायता के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर आपको किसी कॉल करने वाले पर संदेह है, तो यह सत्यापित करने के लिए FEMA हैल्पलाइन को 800-621-3362 (TTY 800-462-7585) पर कॉल करके पता लगाएँ कि क्या FEMA आप तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अगर आप वीडियो रिले सेवा जैसी रिले सर्विस, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। हालांकि नये पंजीकरणों के लिए आवेदन अवधि अक्टूबर 30 को समाप्त हो गई है, लेकिन FEMA अपीलों पर कार्रवाई करना और आवेदकों को प्रश्नों में सहायता करना जारी रखेगा। इलिनॉयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, https://fema.gov/disaster/4728 पर जाएँ।  ### _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। _