फिमा आपदा रिकवरी केन्द्र डार्क, डेलावेयर और लोगान काउंटियों में खुले हैं [https://www.fema.gov/hi/press-release/20240528/new-fema-disaster-recovery-centers-open-delaware-and-logan-counties] Release Date: मई 28, 2024 कोलम्बस  - 14 मार्च मे आइ टोर्नेडो के बाद निवासियों को उभरने में मदद करने के लिए लोगान, और डेलावेयर काउंटियों अस्थायी फिमा डिजास्टर रिकवरी सेंटर खुले हैं।  फिमा और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ आपदा से बचे हुए लोगों को संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने, उनकी संपत्ति को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में जानने और व्यक्तिगत रूप से उनके सवालों के जवाब देने में मदद करने के लिए केंद्रों में होंगे। निम्नलिखित स्थान, दिन और समय पर अस्थायी रूप से निम्नलिखित केंद्र खुला रहेंगे:   द जर्नी फ़ेलोशिप (The Journey Fellowship) 70 एन वॉलनट सेंट गैलेना, ओएच 43021 समय: मंगलवार, 28 मई — शनिवार, 8 जून, सुबह 7:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक। यह केंद्र शनिवार, 8 जून को शाम 6:30 बजे बंद होगा। लोगान काउंटी केंद्र निम्नलिखित स्थानों, दिनों और घंटों में खुला रहता है: इंडियन लेक ईएमएस डिस्ट्रिक्ट बिल्डिंग (Indian Lake EMS District Building) 280 एन ओक सेंट लेकव्यू, ओएच 43331 समय: सुबह 7:30 बजे — शाम 6:30 बजे सोमवार — शनिवार।  रविवार  बंद होगा। केंद्र को खोजने के लिए, FEMA.gov/DRC [https://www.fema.gov/FEMA.gov/DRC]. पर जाएं। उत्तरजीवी सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं। इन केंद्रों पर अमेरिकी सांकेतिक भाषा सहित अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में सहायता और अनुवादित सामग्री उपलब्ध हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लक्ष्य के साथ, आपदा रिकवरी केंद्र स्थानों को उनकी पहुंच के लिए चुना जाता है। सभी केंद्रों पर सुलभ पार्किंग स्थान उपलब्ध हैं।  टोर्नेडो आपदा से जीवित बचे लोगों को फिमा सहायता के लिए आवेदन करने के लिए आपदा रिकवरी केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी केंद्र पर गए बिना आवेदन करने के लिए, DisasterAssistance.gov [https://www.fema.gov/DisasterAssistance.gov] पर अनलाइन जाएं, FEMA मोबाइल [https://www.fema.gov/about/news-multimedia/mobile-products] ऐप डाउनलोड करें या FEMA हेल्पलाइन 800-621-3362 पर कल करें। यदि आप रिले सेवा जैसे भिडियो रिले सेवा, अनुशिर्षक वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का उपयोग करते हैं, तो आवेदन करते समय फेमा को उस सेवा के लिए अपना नंबर दें। यदि आपके आवेदन के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप FEMA हेल्पलाइन पर भी कॉल कर सकते हैं। पुनर्प्राप्ति केंद्र पर जाने के अलावा, आप मेल या फ़ैक्स द्वारा या उन्हें अपने DisasterAssistance.gov खाते में अपलोड करके FEMA समीक्षा के लिए दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं। FEMA ऑनलाइन खाता सेट करने के लिए, DisasterAssistance.gov पर जाएं, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें।  ओहायो में आपदा पुनर्प्राप्ति अभियान के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: www.fema.gov/disaster/4777 [https://www.fema.gov/www.fema.gov/disaster/4777]