COOK काउंटी के निवासियों के पास FEMA सहायता के लिए एक महीना बचा है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20240110/cook-county-residents-have-one-month-left-apply-fema-assistance] Release Date: जनवरी 10, 2024 शिकागो - Cook काउंटी में 17-18 सितंबर, 2023 के भीषण तूफान और बाढ़ में हुए नुकसान के लिए बिना बीमा वाले या कम बीमा वाले मकान मालिकों और किराएदारों के पास सहायता के लिए आवेदन करने के लिए शुक्रवार, 9 फरवरी तक का समय है। आवेदन की अंतिम तिथि तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है ताकि प्रभावित हुए निवासियों को और समय मिले। FEMA सहायता में $31 मिलियन से अधिक को पहले ही अनुमोदित कर दिया गया है। FEMA का सहायता प्रोग्राम आपको रहने के लिए सुरक्षित, स्वच्छतापूर्ण और सुलभ स्थान जैसी बुनियादी, महत्वपूर्ण ज़रूरतों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सहायता में किराये की सहायता, आवास व्यय की प्रतिपूर्ति, और घर की मरम्मत और प्रतिस्थापन सहायता शामिल है।  FEMA अनुदानों को वापस चुकाना नहीं पड़ता है और FEMA सहायता गैर टैक्स योग्य है और सामाजिक सुरक्षा, Medicaid या अन्य संघीय लाभों के लिए पात्रता को प्रभावित नहीं करेगी। आवेदन करने के चार तरीकों में से किसी से भी आवेदन करें: * DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर जाएँ।  * FEMA मोबाइल ऐप [https://www.fema.gov/about/news-multimedia/mobile-products] का इस्तेमाल करें।  * FEMA हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। बहुभाषी संचालक उपलब्ध हैं। अगर आप वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।  * आपदा बहाली केंद्र पर जाएँ। ये केंद्र उत्तरजीवी लोगों के लिए एक-स्टॉप शॉप के रूप में काम करते हैं, जिन्हें व्यक्तिगत सहायता की आवश्यकता होती है। उत्तरजीवी सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं। केंद्र की लोकेशन और काम के वर्तमान घंटे जानने के लिए, FEMA.gov/DRC [https://www.fema.gov/DRC] पर जाएँ।  FEMA का उद्देश्य लोगों को आपदाओं से पहले, आपदाओं के दौरान और आपदाओं के बाद सहायता प्रदान करना हैं। Cook काउंटी की बहाली के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4749 [http://www.fema.gov/disaster/4749] पर जाएँ।                                                                                  ###                                                                                _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता ,और पहुंच और कार्यात्मक ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार को सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आप या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है तो FEMA को टोल-फ्री नम्बर 800-621-3362 पर फोन करें। अगर आप वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।_