साउथ शोर मे अवस्थित आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र बंद हो रहा है जबकि हेगविश में एक और खुल रहा है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20240105/disaster-recovery-center-closes-south-shore-while-another-opens-hegewisch] Release Date: जनवरी 5, 2024 शिकागो —   फिमा का साउथ शोरमे स्थित आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र शनिवार, 6 जनवरी से स्थायी रूप मे बंद हो रहा है। लेकिन मंगलवार 9 जनवरी से हेगेविस्क में एक नया केंद्र खुल रहा है (पते के लिए नीचे देखें)। सभी केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं। फिमा और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने और उनकी संपत्ति को और अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में जानने में मदद करने के लिए केंद्रों पर होंगे। अपने निकटतम केंद्र को खोजने के लिए, फिमा के DRC Locator [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] पर जाएं। शनिवार, 6 जनवरी शाम 5 बजे से स्थायी रूप मे बंद होने वाला केन्द्र: साउथ शोर शिकागो सार्वजनिक पुस्तकालय - साउथशोर शाखा 2505 ई. 73 स्ट्रीट शिकागो, आईएल, 60649 मंगलवार, 9 जनवरी को सुबह 8 बजे खुल रहा केन्द्र: हेगविश शिकागो सार्वजनिक पुस्तकालय - हेगेविश शाखा 3048 ई 130 स्ट्रीट  शिकागो, आईएल, 60633 सहायता और अनुवादित सामग्रियां अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें अमेरिकी सांकेतिक भाषा भी शामिल है। फिमा आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र सुलभ स्थानों पर अवस्थित हैं ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। फिमासे सहायता हेतु आवेदन करने के लिए आपको किसी आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी केंद्र पर जाए बिना आवेदन करने के लिए, 800-621-3362 पर FEMA हेल्पलाइन पर कॉल करें, DisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/] पर ऑनलाइन मे जाएं या FEMA [https://www.fema.gov/about/news-multimedia/mobile-products] ऐप डाउनलोड करें। यदि आप किसी रिले सेवा - जैसे कि वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य प्रसारण का उपयोग करना चाहते हैं - तो आवेदन करते समय उक्त सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। इलिनोइ में आपदा स्वास्थ्य उद्धार अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4749 [http://www.fema.gov/disaster/4749] पर जाएं।                                                                                        ### _आपदा बचाव सहायता नस्ल, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी भाषाकि दक्षता या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिए बिना उपलब्ध है। अंग्रेज़ी में सीमित दक्षता, विकलांगता और पहुँच तथा कार्यात्मक ज़रूरतों वाले आवेदकों के लिए कारगर संचारको सुनिश्चित करने के लिए वीडियो प्रसारण सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषियों सहित उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यदि आपके या आपके किसी जानकार के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA कि 800-621-3362 पर टोल-फ्री कॉल करें। यदि आप वीडियो प्रसारण सेवा, अनुशीर्षक वाली टेलीफोन सेवा या अन्यों का उपयोग करना चाहते हैं, तो  FEMA को उस सेवा के लिए अपना नंबर दें।_