कुक काउंटीके लिए नया साल, नया स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र [https://www.fema.gov/hi/press-release/20240102/new-year-new-disaster-recovery-centers-cook-county] Release Date: जनवरी 2, 2024 शिकागो —  सितंबर 17-18, 2023 की गम्भीर तूफान और बाढ़के बाद कुक काउंटी मे बचे लोगोंको उनकी स्वास्थ्य-लाभ जारी रखने में मदद करने के लिए इस सप्ताह दो फिमा आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र खुलेंगे। बुधवार, 3 जनवरी को बर्नहैम और फीनिक्स में आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र खुले रहेंगे। (समय और पते के लिए नीचे देखें) फिमा और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ संघीय आपदा सहायता हेतु आवेदन भरने, दस्तावेज़ अपलोड करने, और उनकी संपत्तिको और अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में जानने में मदद करने के लिए दोनों केंद्रों पर होंगे। अपने निकटतम केंद्र को खोजने के लिए, फिमा के DRC Locator [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] पर जाएं। डिजास्टर रिकवरी सेंटर निम्नलिखित स्थानों पर खुलेंगे: बर्नहैम               बर्नहैम सामुदायिक केन्द्र​ 14020 एस. टॉरेंसएवेन्यू बर्नहैम, आईएल 60633 समय: सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक फ़ीनिक्स                        भिलेज हॉल, हॉकिन्समल्टी-पर्पससेंटर 650 ई. 151 स्ट्रीट फीनिक्स, आईएल 60426 समय: सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता और अनुवादित सामग्रियां अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें अमेरिकी सांकेतिक भाषा भी शामिल है। फिमा आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र सुलभ स्थानों पर अवस्थित हैं। फिमासे सहायता हेतु आवेदन करने के लिए आपको किसी आपदकालीन स्वास्थ्य-लाभ केन्द्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी केंद्र पर जाए बिना आवेदन करने के लिए, 800-621-3362 पर FEMA हेल्पलाइन पर कॉल करें, DisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/] पर ऑनलाइन मे जाएं या FEMA App [https://www.fema.gov/about/news-multimedia/mobile-products] ऐप डाउनलोड करें। यदि आप किसी रिले सेवा - जैसे कि वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य प्रसारण का उपयोग करना चाहते हैं - तो आवेदन करते समय उक्त सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।. इलिनोइ में आपदा स्वास्थ्य उद्धार अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4749 [http://www.fema.gov/disaster/4749] पर जाएं । FEMA सहायता के लिए पंजीकरण करने की अन्तिम समय सीमा 19 जनवरी, 2024 है।                                                                                                ### _आपदा बचाव सहायता नस्ल, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी भाषाकि दक्षता या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिए बिना उपलब्ध है। अंग्रेज़ी में सीमित दक्षता, विकलांगता और पहुँच तथा कार्यात्मक ज़रूरतों वाले आवेदकों के लिए कारगर संचारको सुनिश्चित करने के लिए वीडियो प्रसारण सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषियों सहित उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यदि आपके या आपके किसी जानकार के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA कि 800-621-3362 पर टोल-फ्री कॉल करें। यदि आप वीडियो प्रसारण सेवा, अनुशीर्षक वाली टेलीफोन सेवा या अन्यों का उपयोग करना चाहते हैं, तो FEMA को उस सेवा के लिए अपना नंबर दें।_