FEMA सहायता के लिए आवेदन करने का समय बीत रहा है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20231024/time-running-out-apply-fema-assistance] Release Date: अक्टूबर 23, 2023 शिकागो - संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से संघीय सहायता प्राप्त करने के लिए के लिए आवेदन करने की समय सीमा 30 अक्टूबर है, अगर आपको 29 जून से 2 जुलाई के बीच राज्य में आई बाढ़ और तूफानों से नुकसान हुआ है।  FEMA के साथ पंजीकरण करना FEMA की हॉटलाइन, 800-621-3362, पर कॉल करने या नज़दीक के किसी आपदा बहाली केंद्र की यात्रा करने जितना आसान है, जिसे आप FEMA आपदा बहाली केंद्र लोकेटर [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] में देख सकते हैं। एक वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा, या अन्य संचार सेवाओं के उपयोगकर्ताओं को उस सेवा के लिए सौंपी गई विशिष्ट संख्या FEMA प्रदान करने की आवश्यकता होती है। उत्तरजीवी पंजीकरण के DisasterAssistance.gov [https://www.fema.gov.] पर जा सकते हैं या अपने फोन पर FEMA ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं। अगर आपने पहले से रजिस्टर कर लिया है, तो आप FEMA के साथ उनकी हेल्पलाइन, 800-621-3362 के जरिए अपनी सम्पर्क जानकारी में बदलाव करने, अपने सवालों के जवाब प्राप्त करने या अपनी ऐप्लिकेशन पर हुई प्रगति का पता लगाने के लिए सम्पर्क में बने रह सकते हैं। चाहे आप घर के मालिक हों, किरायेदार हों या व्यवसाय के मालिक, आप एक FEMA अनुदान और/या एक SBA आपदा ऋण प्राप्त करने के योग्य हो सकते हैं, जो आपको आपदा से हुई हानियों से बहाली करने के आपके मार्ग पर चलने में आपकी सहायता कर सकता है। रजिस्टर करने के लिए अब केवल एक सप्ताह बचा है, और समय बहुत तेज़ी से बीत रहा है।  इलिनॉयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4728 [http://www.fema.gov/disaster/4728] पर जाएँ।  ### _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता, पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। _