FEMA इलिनॉयस आपदा बहाली टीम में अभी भी नियुक्तियाँ कर रहा है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20231019/fema-still-hiring-illinois-disaster-recovery-team] Release Date: अक्टूबर 19, 2023 शिकागो - क्या आप अपने पड़ोसियों और समुदाय को 29 जून से 2 जुलाई के बीच आए तूफानों और बाढ़ से उबरने में मदद करने में दिलचस्पी रखते हैं जिसने कुक काउंटी को तबाह कर दिया था? संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) को आपदा के समय प्रतिक्रिया और बहाली के प्रयासों में सहायता करने के लिए कुक काउंटी निवासियों को स्प्रिंगफील्ड और मॉर्टन ग्रोव, इलिनॉयस के कार्यालयों में काम करने के लिए अस्थायी स्थानीय व्यक्तियों को काम पर भर्ती करने की तत्काल आवश्यकता है। स्थानीय नियुक्त किये गये कर्मचारी स्थानीय निवासी होते हैं जो समुदाय और उनके साथी नागरिकों की बहाली में सहायता करने वाली आपदा बहाली टीम का हिस्सा होते हैं।  मॉर्टन ग्रोव में अपने कार्यालयों के लिए, FEMA एक जवाबदेह संपत्ति विशेषज्ञ, दो सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, एक बाह्य मामलों के प्रोग्राम के संपर्क विशेषज्ञ और एक बाह्य मामलों के रचनात्मक विशेषज्ञ को नियुक्त करना चाहता है। अपने स्प्रिंगफील्ड कार्यालयों के लिए, FEMA को दो आईटी विशेषज्ञों और एक जवाबदेह संपत्ति विशेषज्ञ की आवश्यकता है। नौकरी की ज़िम्मेदारियों और मुआवज़े सहित अतिरिक्त जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ। सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ https://www.usajobs.gov/job/754587500 समाप्ति तिथि: 22 अक्तूबर 2023 जवाबदेह संपत्ति विशेषज्ञ https://www.usajobs.gov/job/754741300  समाप्ति तिथि: 23 अक्तूबर 2023 बाह्य मामलों के प्रोग्राम के संपर्क विशेषज्ञ https://www.usajobs.gov/job/755029100 समाप्ति तिथि: 24 अक्तूबर 2023 बाह्य मामलों के रचनात्मक विशेषज्ञ https://www.usajobs.gov/job/755026200 समाप्ति तिथि: 23 अक्तूबर 2023 घोषणाएँ निर्धारित अंतिम तिथियों पर रात 11:59 बजे पूर्वी मानक समय (EST) पर या आवेदन-पत्र की सीमा तक आवेदन प्राप्त होने के दिन रात 11:59 बजे EST पर बंद हो जाएंगी, जो भी पहले आती हो।  अधिकतर अस्थायी स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्तियाँ एक सुव्यवस्थित भर्ती प्रक्रिया के जरिए की जाती हैं। स्थानीय व्यक्ति के रोज़गार की अवधि 120 दिनों तक है, हालांकि इसे 120 दिनों की वेतन वृद्धि से बढ़ाया जा सकता है। FEMA एक समान अवसर प्रदान करने वाला नियोक्ता है। वेतन स्थानीय भुगतान दरों के अनुसार तुलनीय हैं। रोज़गार की शर्तें: * इस पद के लिए आप पर विचार किये जाने के लिए आपका संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक होना आवश्यक है। * आपको पृष्ठभूमि जांच (बैकग्राउंड चैक) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करनी होगी। * 31 दिसंबर 1959 के बाद जन्मे पुरुषों के लिए चयनात्मक सेवा पंजीकरण होना आवश्यक है। * रोज़गार की अतिरिक्त शर्तों के लिए नौकरी की घोषणाओं की समीक्षा करें। FEMA की अन्य कैरियर पोस्टिंग देखने के लिए, fema.gov/careers [https://www.fema.gov/careers] पर जाएँ। इलिनॉयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4728 [http://www.fema.gov/disaster/4728] पर जाएँ। FEMA के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर, 2023 है। ### _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। _