कुक काउंटी के लिए FEMA सहायता $304 मिलियन तक पहुंच गई है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20231019/fema-assistance-tops-304-million-cook-county] Release Date: अक्टूबर 19, 2023 शिकागो - 29 जून से 2 जुलाई तक आए गंभीर तूफानों और बाढ़ से प्रभावित हुए कुक काउंटी के निवासियों के लिए संघीय सहायता $304 मिलियन तक पहुंच गई है। इस राशि में व्यक्तिगत और परिवारों के लिए $235 मिलियन से अधिक का FEMA अनुदान भी शामिल है जिससे उन्हें किराये के तौर पर सहायता, मरम्मत और प्रतिस्थापन फंडिंग, और अन्य आवश्यकताओं के अनुदान दिये जाते हैं जो व्यक्तिगत संपत्ति को बदलने और भंडारण और चाइल्डकेयर भुगतान प्रदान करने में मदद करते हैं। FEMA अनुदानों के पूरक के तौर पर घरों के मालिकों और व्यवसायों के लिए लघु व्यवसाय प्रशासन के कम-ब्याज आपदा ऋणों में $69 मिलियन से अधिक शामिल है। यहाँ 19 अक्टूबर तक FEMA आपदा सहायता का एक स्नैपशॉट दिया गया है: * आपदा के कारण उत्पन्न हुई ज़रूरी आवश्यकताओं और खर्चों के लिए बिना बीमे वाले या कम बीमित योग्य उत्तरजीवी लोगों के लिए वित्तीय और प्रत्यक्ष सेवाओं के लिए $235.3 मिलियन से अधिक अनुमोदित किये गये थे। उस राशि में से, $200.9 मिलियन आवास सहायता के लिए थे। इसमें शामिल हैं: * अस्थायी आवास के लिए पैसा, जैसे कि उत्तरजीवी लोगों के लिए किराये के लिए सहायता या होटल की लागत जो गर्मियों में बाढ़ के कारण हुए बहुत अधिक नुकसान के कारण अपने घरों में नहीं रह सकते हैं;  * एक मालिक के कब्ज़े वाले घर की मरम्मत के लिए पैसा जो घर को संरक्षित, सुरक्षित और रहने योग्य बना देगा; * घरेलू सामानों या आवश्यक व्यक्तिगत संपत्ति को स्थानांतरित करने और भंडारण के साथ सहायता करने के लिए; * कम क्षतिग्रस्त हुए घरों की सफाई और उन्हें स्वच्छ बनाने में गह्रों के मालिकों की सहायता करने के लिए वित्तीय सहायता; * बाकी बचे हुए पैसे को इस तरह संवितरित किया गया था:  * आपदा के कारण पैदा हुईं मेडिकल या डेंटल लागतें। * चाइल्डकेयर के लिए सहायता, आठ सप्ताहों तक सीमित।  18 अक्टूबर तक, अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन ने उन घरों के मालिकों को कम-ब्याज आपदा ऋणों में $64.8 मिलियन प्रदान किये थे जिनके घरों को अधिक व्यापक और महंगे नुकसान हुए थे, जिन्हें किसी FEMA अनुदान द्वारा कवर किया जा सकता है। SBA ने व्यवसायों को दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए आपदा ऋणों में $4.2 मिलियन प्रदान किये। उत्तरजीवियों को वह सहायता प्राप्त होनी चाहिए जिसके लिए वे योग्य हैं। अगर आपने अभी तक FEMA से सम्पर्क नहीं किया है, तो 30 अक्टूबर तक सहायता के लिए आवेदन करें: * DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर ऑनलाइन जाएँ।  * FEMA मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।  * आपदा सहायता हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। बहुभाषी संचालक उपलब्ध हैं। यदि आप वीडियो रिले सेवा, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।  * आपदा बहाली केंद्र पर जाएँ। ये केंद्र उत्तरजीवी लोगों के लिए एक-स्टॉप शॉप के रूप में काम करते हैं, जिन्हें व्यक्तिगत सहायता की आवश्यकता होती है। उत्तरजीवी सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं। केंद्र की लोकेशन और काम के वर्तमान घंटे जानने के लिए, FEMA.gov/DRC [https://www.fema.gov/DRC] पर जाएँ।    ### _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। _