बरविन और रिवरडेल आपदा बहाली केंद्र स्थायी रूप से बंद हो रहे हैं [https://www.fema.gov/hi/press-release/20231018/berwyn-and-riverdale-disaster-recovery-centers-closing-permanently] Release Date: अक्टूबर 18, 2023 शिकागो – बरविन और रिवरडेल में आपदा बहाली केंद्रों के काम करने का अंतिम दिन शनिवार, 21 अक्टूबर, 2023 होगा। ये केंद्र कुक काउंटी के उन निवासियों की सहायता करने के लिए खोले गये थे जिन्होंने 29 जून से 2 जुलाई के बीच आए तूफानों और बाढ़ के दौरान क्षतियों का सामना किया था।  Berwyn Grove Avenue Parking Garage, 3310 Grove Ave. पर स्थित केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला है, और यह शनिवार 5 बजे पर स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। दूसरा केंद्र Riverdale Park District, 14401 S. Stewart Ave. पर स्थित है, और यह सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला है, और यह शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला है, और शनिवार दोपहर 12 बजे पर स्थायी रूप से बंद हो जाएगा।    ग्रेटर कुक काउंटी क्षेत्र भर में अन्य आपदा बहाली केंद्र खुले हैं जो आपदा के उत्तरजीवियों की सहायता करने के लिए तैयार हैं। अपने नजदीकी केंद्र का पता लगाने के लिए FEMA आपदा बहाली लोकेटर [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] पर जाएँ या FEMA हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें अगर आप वीडियो रिले सेवा जैसी रिले सर्विस, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।  आपदा केंद्र ही FEMA से सहायता पाने का इकलौता रास्ता नहीं हैं। FEMA की हेल्पलाइन, 800-621-3362, में बहुभाषी ऑपरेटर कर्मचारी उत्तरजीवियों की पंजीकरण में सहायता करने और उनके किन्हीं भी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उत्तरजीवी होम | disasterassistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] या अपने फोन पर FEMA ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इलॉनोयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4728 [http://www.fema.gov/disaster/4728] पर जाएँ। FEMA के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर, 2023 है। ### _आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता, या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। _