अस्थायी FEMA आपदा केंद्र एक सप्ताह के लिए RIVERDALE में खुलेगा [https://www.fema.gov/hi/press-release/20231013/temporary-fema-disaster-assistance-center-open-riverdale-one-week] Release Date: अक्टूबर 13, 2023 शिकागो – 29 जून से 2 जुलाई के बीच आए भीषण तूफान और बाढ़ से प्रभावित किरायेदारों, मकान मालिकों और व्यापार मालिकों की मदद के शाम लिए रिवरडेल में सोमवार, 16 अक्टूबर से शनिवार, 21 अक्टूबर तक एक अस्थायी FEMA आपदा बहाली केंद्र (DRC) खोला जाएगा।  स्थान: Riverdale पार्क ज़िला 14401 S. Stewart Ave. Riverdale, IL 60827 ग्रेटर Cook काउंटी क्षेत्र में छह अन्य केंद्र खुले हुए हैं। अपने नजदीक का कोई केंद्र तलाशने के लिए, FEMA आपदा बहाली लोकेटर [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] पर जाएँ या FEMA हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। अगर आप वीडियो रिले सेवा जैसी रिले सर्विस, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। FEMA और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ इन केंद्रों पर 29 जून से 2 जुलाई, 2023 के बीच आये तूफान और बाढ़ से बचे लोगों की मदद करने के लिए, संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने, अपनी संपत्ति को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में सिखाने, और उनके प्रश्नों का उत्तर व्यक्तिगत रूप से देने के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति जिसे उचित समायोजन (ASL व्याख्या, ब्रेल, बड़े प्रिंट आदि) या भाषा दुभाषिये की आवश्यकता है, तो वह अग्रिम सहायता का अनुरोध करने के लिए 800-621-3362 पर कॉल कर सकता है या केंद्र में बहाली कर्मचारियों से सहायता मांग सकता है। इलिनॉयस में आपदा बहाली ऑपरेशन के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4728 [http://www.fema.gov/disaster/4728] पर जाएँ। FEMA के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर, 2023 है।