फ़ीमा अनुदान को आय नहीं माना जाता है और इस पर कोई कर देय नहीं है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20211020/fema-grants-are-not-considered-income-and-are-not-taxable] Release Date: अक्टूबर 20, 2021 न्यूयॉर्क – सोशल सिक्योरिटी भुगतान या अन्य सरकारी सहायता पा रहे लोगों को इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है कि फ़ीमा आपदा सहायता लेने से उन्हें प्राप्त अन्य भत्ते प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप ब्रोंक्स, किंग्स, नासाउ, क्वींस, रिचमंड, रॉकलैंड, सफ़ोक या वेस्टचेस्टर काउंटी में रहते हैं और तूफ़ान आइडा के बाद संघीय आपदा सहायता के लिए फ़ीमा में आवेदन किया है, तो आपके उन अन्य संघीय लाभों को खोने का कोई ख़तरा नहीं है जिनके कि आप हक़दार हैं। फ़ीमा आपदा अनुदान को कर योग्य आय नहीं माना जाता है। फ़ीमा अनुदान स्वीकार करने से आपके सोशल सिक्योरिटी भत्ते, मेडिकेयर, मेडिकेड, सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (एसएनएपी) या अन्य संघीय सहायता कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे। आपदा अनुदान अस्थायी आवास, आइडा के कारण घर की आवश्यक मरम्मत, क्षतिग्रस्त व्यक्तिगत वस्तुओं को बदलने तथा आपके बीमा कवर या अन्य स्रोतों के दायरे में नहीं आने वाली आपदा-संबंधी अन्य गंभीर ज़रूरतों के मदों में भुगतान में मदद करता है। संघीय सहायता के लिए आवेदन करने के कई तरीके हैं: * DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर जाएं, FEMA मोबाइल ऐप का उपयोग करें या फ़ीमा हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। यदि आप VRS (वीडियो रिले सर्विस), कैप्शंड टेलीफ़ोन सर्विस या किसी अन्य रिले सेवा का उपयोग करते हैं, तो फ़ीमा को उसका नंबर उपलब्ध कराएं। हेल्पलाइन ऑपरेटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होते हैं। स्पेनिश के लिए 2 दबाएं, आपकी भाषा बोलने वाले दुभाषिए के लिए 3 दबाएं। * आप किसी डिज़ास्टर रिकवरी सेंटर (डीआरसी) पर भी जा सकते हैं, जहां आप फ़ीमा के कर्मचारियों तथा अन्य संघीय एवं राज्य की एजेंसियों के प्रतिनिधियों से आमने-सामने बात कर सकते हैं, जो आपके लिए उपलब्ध आपदा सहायता के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। निकट के रिकवरी सेंटर की जानकारी के लिए DRC Locator (fema.gov) [https://egateway.fema.gov/ESF6/DRCLocator] पर जाएं। * रॉकलैंड काउंटी डिज़ास्टर रिकवरी केंद्र प्रतिदिन पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 7 बजे तक यहां खुला रहेगा: * ऑरेंजटाउन सॉकर क्लब कॉम्प्लेक्स, 175 ओल्ड ऑरेंजबर्ग रोड, ऑरेंजबर्ग, NY 10962 * निम्नांकित केंद्र मंगलवार से शनिवार (रविवार को बंद), पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक खुले रहेंगे: * ऑस्टोस कॉलेज, 450 ग्रैंड कॉनकोर्स, ब्रोंक्स, NY 10451 * क्वींस कॉलेज, 152-45 मेलबर्न एवेन्यू, क्वींस, NY 11367 * मेडगर एवर्स कॉलेज, 231 क्राउन स्ट्रीट, ब्रुकलिन, NY 11225 * कॉलेज ऑफ स्टेटन आइलैंड, 2800 विक्ट्री बूलेवार, स्टेटन आइलैंड, NY 10314 * माइकल जे. टुली पार्क फिज़िकल एक्टिविटी सेंटर, 1801 एवरग्रीन एवेन्यू, न्यू हाइड पार्क, NY 11040 * रोज़ काराकप्पा सीनियर सेंटर, 739 NY-25A, माउंट सिनाई, NY 11766 * पब्लिक लाइब्रेरी, 136 प्रॉस्पेक्ट एवेन्यू, ममारोनेक, NY 10543 फ़ीमा आपदा सहायता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सोमवार, 6 दिसंबर है। अतिरिक्त ऑनलाइन संसाधनों तथा फ़ीमा की डाउनलोड योग्य पुस्तिकाओं और अन्य सामग्रियों के लिए DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर जाएं और “Information” पर क्लिक करें। समुदाय विशेष की ज़रूरतों से संबंधित मदद करने वाली एजेंसियों की जानकारी के लिए https://www.211nys.org/contact-us पर जाएं या 211 पर कॉल करें। यदि आप न्यूयॉर्क सिटी के निवासी हैं तो 311 पर कॉल करें। न्यूयॉर्क के तूफ़ान आइडा रिकवरी प्रयासों पर नवीनतम जानकारी के लिए www.fema.gov/disaster/4615 [http://www.fema.gov/disaster/4615] पर जाएं। ट्विटर पर हमें twitter.com/femaregion2 [https://twitter.com/femaregion2] पर फॉलो करें और फ़ेसबुक पर www.facebook.com/fema [http://www.facebook.com/fema] पर जाएं।