क्या FEMA की सहायता प्राप्त करने के लिए मेरा अमेरिकी नागरिक होना ज़रूरी है? [https://www.fema.gov/hi/fact-sheet/must-i-be-us-citizen-get-fema-help] Release Date: मार्च 22, 2021 जबकि टेक्सस निवासी फरवरी के शीतकालीन मौसम के तूफ़ानों से बहाल हो रहे हैं, बहुत से उत्तरजीवी यह जानना चाहते हैं कि अगर वे संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक न हो तो क्या वे FEMA आपदा सहायता प्राप्त करने के पात्र हैं। कुछ अफवाहों के आधार पर धारणाएँ बना सकते हैं और संघीय मदद लेने से बच सकते हैं, भले ही यह उनके लिए उपलब्ध हो। गैर-नागरिक पात्र हो सकते हैं FEMA शीतकालीन मौसम के तूफ़ान से बहाल हो रहे प्रत्येक योग्य उत्तरजीवी की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इनमें शामिल हैं: * संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक, * गैर नागरिक राष्ट्रीय, और * योग्य विदेशी नागरिक एक योग्य विदेशी नागरिक जो कानूनी रूप से स्थायी नागरिक हो। यह उन कारणों के लिए कानूनी स्थिति वाला कोई व्यक्ति भी हो सकता है जिसमें शरण, शरणार्थी, पैरोल, निर्वासन की रोक और क्यूबा/हेटी से आने वाले प्रवेशकों को शामिल किया जा सकता है। बालिग व्यक्ति जो आवेदन के समय नागरिकता या आप्रवासन स्थिति को पूरा नहीं करते हैं, वे तब भी सहायता के कुछ रूपों के लिए आवेदन कर सकते हैं, अगर परिवार का कोई अन्य बालिग सदस्य नागरिक है या यदि घर में कोई ऐसा नाबालिग बच्चा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुआ था और जिसके पास एक सामाजिक सुरक्षा नम्बर है। * FEMA या सामाजिक सुरक्षा प्रशासन आपको बच्चों के लिए सामाजिक सुरक्षा नम्बर [https://www.ssa.gov/pubs/10023.html] प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। * नाबालिग बच्चे का गंभीर मौसम की शुरुआत की तारीख 11 फरवरी, 2021 से उस माता-पिता या अभिभावक के साथ रहना आवश्यक है, जो उसकी ओर से आवेदन कर रहे हैं। माता-पिता या अभिभावक को सह-आवेदक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। * यदि वे FEMA आपदा सहायता के लिए आप्रवासन स्थिति की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो व्यक्ति यह सत्यापित करने के लिए किसी आप्रवासन विशेषज्ञ से परामर्श कर सकते हैं FEMA के साथ पंजीकरण कैसे करे यदि आप इन पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और उन 126 काउंटियों में से किसी एक में रहते हैं जो संघीय सहायता प्राप्त करने के योग्य हैं, तो आप FEMA व्यक्तियों और परिवारों के लिए कार्यक्रम सहायता के लिए आवेदन पूरा कर सकते हैं।  नामित काउंटियों की एक सूची देखने के लिए, https://www.fema.gov/disaster/4586 [https://www.fema.gov/disaster/4586]पर जाएँ। * जिन व्यक्तियों के पास फोन या इंटरनेट तक पहुंच उपलब्ध है, वे DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर जाकर या FEMA की ऐप डाउनलोड करके FEMA के साथ पंजीकरण करवा सकते हैं। * आप 800-621-3362 (सुनने में बाधित लोग, TTY 800-462-7585 पर कॉल करें) पर कॉल करके पंजीकरण करवा सकते हैं। जो लोग एक रिले सेवा जैसे कि एक वीडियो फोन, इनोकैप्शन या कैपटेल का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें उस सेवा को सौंपे गए विशिष्ट नंबर के बारे में FEMA को अलर्ट करना चाहिए। बहुभाषी संचालक उपलब्ध हैं। टोल फ़्री लाइनें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुली हैं।        अन्य कार्यक्रम और स्वयंसेवी एजेंसियाँ अन्य व्यक्तिगत सहायता कार्यक्रम उपलब्ध हैं, चाहे नागरिकता स्थिति कोई भी क्यों न हो। मादक द्रव्यों के सेवन और मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रशासन के संकट परामर्श सहायता जैसे कार्यक्रम  https://www.samhsa.gov/dtac/ccp [https://www.samhsa.gov/dtac/ccp] पर और आपदा संबंधी कानूनी सेवाएँ  americanbar.org/younglawyers [https://www.americanbar.org/groups/young_lawyers/projects/disaster-legal-services/] पर उपलब्ध हैं। अन्य अल्पकालिक, बिना नकदी वाली आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध हो सकती है। स्वयंसेवी संगठन मदद की पेशकश करते हैं, चाहे नागरिकता स्थिति कोई भी क्यों न हो। अपनी काउंटी में स्वयंसेवी संगठनों की तलाश करने के लिए: * अमेरिकन रेड क्रॉस को 800-733-2767 पर कॉल करें याअपने स्थानीय रेड क्रॉस चैप्टर के बारे में जानकारी के लिए स्थानीय रेड क्रॉस चैप्टर [https://www.redcross.org/find-your-local-chapter.html]पर जाएँ। * अपने स्थानीय युनाइटेड वे [https://www.unitedway.org/find-your-united-way/] को तलाशने के लिए किसी भी फोन से 2-1-1 पर कॉल करें या अपने क्षेत्र में सेवा के लिए फोन नंबर खोजने के लिए  211.org [http://www.211.org/] पर जाएँ। * अन्य राज्य और स्थानीय स्वयंसेवी एजेंसियों से उपलब्ध सहायता के बारे में जानने के लिए,  https://www.txvoad.org/ [https://www.txvoad.org/ ]या FEMA- [https://www.fema.gov/sites/default/files/documents/fema_texas-referrals_03-01-2021.pdf]  Texas Referrals [https://www.fema.gov/sites/default/files/documents/fema_texas-referrals_03-01-2021.pdf] पर जाएँ। टेक्सस के गंभीर शीतकालीन तूफ़ानों के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए,  https://www.fema.gov/disaster/4586 [https://www.fema.gov/disaster/4586] पर जाएँ या twitter.com/FEMARegion6 [https://twitter.com/FEMARegion6]पर FEMA क्षेत्र 6 ट्विटर अकाउंट को फॉलो करें।