समय पर घर के निरीक्षण को सुनिश्चित करने के लिए फेमा के संपर्क में रहें [https://www.fema.gov/hi/press-release/20230728/stay-touch-fema-ensure-timely-home-inspection] Release Date: अक्टूबर 31, 2017 ऑस्टिन, टेक्सास- हरीकेन हार्वे से क्षतियों एवं नुकसानों को उठाने वाले टेक्सान्स को समय पर निरीक्षण को सुनिश्चित करने और अपनी रिकवरी को पटरी पर बनाए रखने के लिए फेमा के साथ फॉलोअप करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।   इन टिप्स का अनुसरण करने से निरीक्षण तय करने की प्रक्रिया को यथासंभव सुचारु बनाने में मदद मिलेगीः * सुनिश्चित करें कि फेमा के पास संपर्क की अद्यतन जानकारी है।                                                   * इस जानकारी को ऑनलाइन DisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/], (800) 621-3362 (वायस, 711 या वायस रिले सर्विस) पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके अपडेट किया जा सकता है, टीटीवाईः (800) 462-7585, या आपदा रिकवरी केंद्र (डीआरसी) पर विजिट की जा सकती है।  asd.fema.gov/inter/locator/home.htm [http://asd.fema.gov/inter/locator/home.htm] पर अपने निकटतम डीआरसी का पता लगाएं। * सभी कॉल्स का उत्तर दें, फिर आप चाहे नंबर को न भी पहचानते हों; * शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध मुलाकात के समय को नियत करने के लिए निरीक्षक के साथ काम करने के लिए तत्पर होना; * यथाशीघ्र अपने निरीक्षण की बाबत किन्हीं "अफसोस मैंने तुम्हें गँवा दिया" पत्रों या पत्र-व्यवहारों का उत्तर दें।   अगर निरीक्षण के समय आपके घर को पहुँच से बाहर पाया गया तो आपके लिए_आवश्यक_ है कि फेमा को बताएं कि घर कब सुगम्य होगा और नए निरीक्षण को जारी किए जाने के लिए अनुरोध करें। * अपनी जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको अवश्य ही फेमा हेल्पलाइन को फोन करना होगा। * फोन करने वालों को संक्षिप्त प्रतीक्षा समय के लिए तैयार रहना चाहिए।  सुबह या शाम फोन करने की कोशिश करें, जब प्रतीक्षा का समय छोटा हो सकता है।   एक बार जब आपके घर का दर्जा अपडेट कर दिया जाता है और नए निरीक्षण के लिए आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया जाता है तो इसमें18 से 21 दिनों का समय लग सकता हैलेकिन इसमें45 दिनों तक का समय लग सकता हैतब कहीं जाकर फेमा के अनुबंध वाला निरीक्षक आपके निरीक्षण को तय करने के लिए आपसे संपर्क करेगा।   निरीक्षक जब पहुँचता हैः * सरकारी पहचान दिखाने के लिए कहें। बैज में निरीक्षक का नाम, कंपनी और फोटो शामिल होना चाहिए। * निरीक्षकों के पास आपका केस नंबर और आपकी संपत्ति का विवरण होगा। * निरीक्षक आपदा से हुई क्षति का आकलन करता है और उसे सत्यापित करता है। कोई निरीक्षण शुल्क नहीं है। आम तौर पर, निरीक्षण लगभग 30 मिनट या उससे कम समय का होता है।   आज की तारीख तख फेमा निरीक्षकों ने पाँच लाख से अधिक घर के निरीक्षणों को टेक्सास राज्य में पूरा कर लिया है।   हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए,www.fema.gov/disaster/4332 [http://www.fema.gov/disaster/4332] पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या www.facebook.com/FEMAharvey [http://www.facebook.com/FEMAharvey]पर फेमा हार्वे फेसबुक पेज twitter.com/FEMARegion6 [https://twitter.com/FEMARegion6]पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ [http://www.dps.texas.gov/dem/] पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।