हैरिस काउंटी आपदा रिकवरी केंद्र बदलने के घंटे शनिवार [https://www.fema.gov/hi/press-release/20230728/harris-county-disaster-recovery-center-change-hours-saturday] Release Date: अक्टूबर 27, 2017 ऑस्टिन, टेक्सास - हैरिस काउंटी में सेंट जॉन वियेनी कैथोलिक चर्च स्थित राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र शनिवार 28 अक्टूबर से अपने कामकाज के घंटों में परिवर्तन करेगा।    केंद्र 28 अक्टूबर को बंद रहेगा और 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फिर से खुलेगा।  केंद्र इसके बाद 2 नवंबर को बंद होगा और 7 नवंबर को फिर से खुलेगा।   आपदा रिकवरी केन्द्र हरिकेन हार्वे और बाद में आई बाढ़ के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणापत्र में शामिल काउंटियों में व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए व्यक्तिगत सहायता प्रदान करते हैं।   FEMA और U.S. लघु व्यवसाय प्रशासन (U.S. Small Business Administration, SBA), (SBA) राज्य और अन्य एजेंसियों के रिकवरी विशेषज्ञ, किसी भी व्यक्ति के साथ सहायता के बारे में बात करने और आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए केंद्र में उपलब्ध होंगे। यहाँ स्थित रिकवरी सेंटरः     ST. JOHN VIANNEY CATHOLIC CHURCH 625 NOTTINGHAM OAKS TRAIL HOUSTON, TX 77079 परिचालन के घंटेः बंदः शनिवार, 28 अक्टूबर से रविवार, 29 अक्टूबर तक खुला हैः सोमवार, 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 9 बजे सुबह से शाम 7 बजे तक। खुला हैः 1 नवंबर 9 बजे सुबह से शाम 5 बजे तक बंदः वृहस्पतिवार, 2 नवंबर से 6 नवंबर तक खुला हैः वृहस्पतिवार, 7 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक 8 नवंबर से काम के सामान्य घंटे फिर से शुरू होंगे   * कामकाज के सामान्य घंटे हैं सोमवार से शनिवार, सबेरे 9 बजे से शाम 7 बजे तक, रविवार बंद   अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन (SBA) के आपदा सहायता कर्मचारी व्यवसायों और निवासियों को जितनी जल्दी हो सके पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। SBA के प्रतिनिधि SBA के आपदा ऋण कार्यक्रम के बारे में सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध हैं और व्यापार मालिकों और निवासियों को SBA में आवेदन करने में मदद करते हैं।   आपदा रिकवरी केंद्र विकलांग लोगों के लिए सुलभ हैं। केंद्रों में सहायक तकनीकी उपकरण हैं जो आपदा से बचे लोगों को एम्प्लीफायड टेलीफोन, जो टेक्स्ट प्रदर्शित करते हैं, सुनने की क्षमता खो चुके लोगों के लिए एम्प्लीफायड श्रवण उपकरण, और दृष्टि हानि वाले लोगों के लिए मैग्निफायर का उपयोग करने में सहायता करते हैं। वीडियो रिमोट दुभाषिया उपलब्ध है और अनुरोध पर व्यक्ति सांकेतिक भाषा भी उपलब्ध है। केंद्र में पहुंचने योग्य पार्किंग, रैंप और टॉयलेट भी हैं।   अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषिया डीआरसी में सहायता करने के लिए उपलब्ध हैं। अनुरोध (470) 379-5943 पर पाठ संदेश के माध्यम से किया जा सकता है। उत्तरजीवियों को अपना नाम, उस डीआरसी का पता, जहाँ पर वे विजिट करेंगे, अपनी विजिट की तारीख एवं समय और उस संकेत भाषा के प्रकार, जिसका वे अनुरोध कर रहे हैं, प्रदान करना होगा। सहायता के लिए समस्त अनुरोधों को डीआरसी विजिट के कम से कम 24 घंटा पहले किया जाना चाहिए, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता उपलब्ध है।   अगर संभव हो तो, रिकवरी केंद्र पर जाने से पहले, घर के मालिकों, किरायेदारों और व्यवसायों को FEMA में पंजीकरण कर लेना चाहिए। योग्य निवासी निम्नलिखित तरीकों से सहायता के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:   * ऑनलाइन DisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/]। * फ़ोन 800-621-3362 (आवाज़, 711 / वीआरएस-विडियो रिले सेवा) (TTY: 800-462-7585)। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)। * FEMA ऐप के माध्यम से, जोकि एपल तथा एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app [https://www.fema.gov/mobile-app]।   पंजीकरण के लिए निम्न जानकारी उपयोगी होती है:   * उस स्थान का पता जहां क्षति हुई (आपदा-पूर्व पता)। * पत्र - व्यवहार का वर्तमान पता। * वर्तमान टेलीफोन नंबर * बीमा की जानकारी। * कुल घरेलू वार्षिक आय * चेकिंग या बचत खाते के लिए रूटिंग और अकाउंट नंबर (यह FEMA को आपदा सहायता फंड को सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है)। * आपदा से होने वाली क्षति और नुकसान का वर्णन   आपदा में बचे लोग सहायता के लिए किसी भी केंद्र में जा सकते हैं। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थान ऑनलाइन यहाँ दिए गए हैं www.fema.gov/DRC [http://www.fema.gov/DRC]।   अर्नासस, ऑस्टिन, बैस्ट्रोप, बी, ब्रेज़ोरिया, काल्डवेल, कैलहौं, चेम्बर्स, कोलोराडो, डेविट, फेयेट, फोर्ट बेंड, गैल्वेस्टोन, गॉलिड, गोंजालेज, ग्रिम्स, हार्डिन, हैरिस, जैक्सन, जास्पर, जेफरसन, कर्णज़, क्लेबर्ग, लावाका, ली , लिबर्टी, माटोगोर्डा, मोंटगोमेरी, न्यूटन, न्यूसेस, ऑरेंज, पोल्क, रेफ्यूगियो, सबिन, सैन जेसिन्टो, सान पेट्रीशिओ, टायलर, विक्टोरिया, वॉलर, वॉकर और व्हार्टन काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।   हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4332 [http://www.fema.gov/disaster/4332] पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या http://www.facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6 [https://twitter.com/FEMARegion6] पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ [https://www.fema.gov//jfdr2f13/DR4332-TX%20Groups/EA/P&P/Product%20Templates/www.dps.texas.gov/dem/] पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें