वाल्लेर काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है। [https://www.fema.gov/hi/press-release/20230728/help-remains-after-disaster-recovery-center-closes-waller-county] Release Date: अक्टूबर 19, 2017 ऑस्टिन, टेक्सास – बुकशायर में टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) रविवार 22 अक्टूबर शाम को 5.00 बजे स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। हालांकि, मदद बस माउस की एक क्लिक, फोन कॉल या FEMA ऐप पर टैप करने की दूरी पर है।   केंद्र निम्न स्थान पर है: BROOKSHIRE VOLUNTEER FIRE DEPARTMENT 910 GRISHAM RD BROOKSHIRE, TX 77423   हरीकेन हार्वे और उसके बाद की बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा में सम्मिलित काउंटियों के के लोग एवं व्यवसाय अभी भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और अगर अभी तक पंजीकृत नहीं किया है तो निम्नलिखित तरीकों से ऐसा कर सकते हैं:   *  DisasterAssistance.gov पर ऑनलाइन। [http://www.disasterassistance.gov/] * 800-621-3362 वॉयस,711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)। * FEMA एप के माध्यम से, एपल और एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइसेस के लिए उपलब्ध। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app. [https://www.fema.gov/mobile-app] * अभी भी खुले हुए किसी आपदा रिकवरी केंद्र पर विजिट करना। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थानों को ऑनलाइन यहाँ देखा जा सकता है www.fema.gov/DRC। [http://www.fema.gov/DRC]    अर्नासस, ऑस्टिन, बैस्ट्रोप, बी, ब्रेज़ोरिया, काल्डवेल, कैलहौं, चेम्बर्स, कोलोराडो, डेविट, फेयेट, फोर्ट बेंड, गैल्वेस्टोन, गॉलिड, गोंजालेज, ग्रिम्स, हार्डिन, हैरिस, जैक्सन, जास्पर, जेफरसन, कर्णज़, क्लेबर्ग, लावाका, ली , लिबर्टी, माटोगोर्डा, मोंटगोमेरी, न्यूटन, न्यूसेस, ऑरेंज, पोल्क, रेफ्यूगियो, सबिन, सैन जेसिन्टो, सान पेट्रीशिओ, टायलर, विक्टोरिया, वॉलर, वॉकर और व्हार्टन काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।     हरिकेन हार्वे और टेक्सास रिकवरी पर अधिक जानकारी के लिए, हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज [https://www.fema.gov/disaster/4332], फेमा हार्वे फेसबुक पेज [https://www.facebook.com/FEMAHarvey/] www.facebook.com/FEMAHarvey/ [http://www.facebook.com/FEMAHarvey/],@FEMARegion6 ट्विटर खाते [https://twitter.com/FEMARegion6] और टेक्सास आपातस्थि​ति प्रबंधन विभाग की वेबसाइट पर विजिट करें। [http://www.dps.texas.gov/dem/]