अब FEMA सहायता के लिए अधिक टेक्सास काउंटीज़ योग्य हैं [https://www.fema.gov/hi/press-release/20210317/more-texas-counties-now-eligible-fema-assistance] Release Date: अक्टूबर 14, 2017 ऑस्टिन, टेक्सास – ग्राइम्स और काल्डवेल काउंटीज़ में हरिकेन हार्वे से प्रभावित व्यक्ति और परिवार, अब FEMA से आपदा सहायता के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं। टेक्सास राज्य के अनुरोध पर, इन काउंटीज़ को 25 अगस्त के आपदा घोषणापत्र में शामिल किया गया था, जिसमें व्यक्तिगत सहायता के लिए नामित टेक्सास काउंटियों की कुल संख्या 41 तक हुई थी। घर के मालिकों और किरायेदारों के लिए आपदा सहायता में अस्थायी आवास और आवश्यक घर की मरम्मत के लिए भुगतान करने में मदद के लिए अनुदान के, साथ-साथ चिकित्सा और दंत चिकित्सा व्ययों जैसी अन्य गंभीर आपदा-संबंधी ज़रूरतें भी शामिल हो सकती हैं। हरिकेन हार्वे के परिणामस्वरूप क्षति या हानि का सामना करने वाले टेक्सास-वासियों को सहायता हेतु आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। तूफान में बचे लोग निम्नलिखित तरीकों से सहायता के लिए पंजीकरण कर सकते हैं: * यहाँ पर ऑनलाइन जाएं www.DisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/]। * FEMA मोबाइल एप के जरिये, fema.gov/mobile-app [https://www.fema.gov//jfdr2f13/DR4332-TX%20Groups/EA/P&P/Writers%20Folder/Charles%20Pacheco/4332%20DRAFTS/fema.gov/mobile-app] पर उपलब्ध है। * फ़ोन (800) 621-3362 (711 या वीडियो रिले सर्विस) सुबह 6 बजे से शाम 10 बजे तक हररोज़, TTY (800) 462-7585। * किसी आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) पर।fema.gov/drc [http://www.fema.gov/drc] पर अपने निकटतम DRC का पता लगाएं।   FEMA अनुदान को चुकाना नहीं होता। FEMA की सहायता कर-योग्य नहीं है और सामाजिक सुरक्षा, मेडिकेड या अन्य संघीय लाभों के लिए पात्रता को प्रभावित नहीं करेगी। जिन लोगों को बाढ़ या तूफान में नुकसान हुआ था, वे FEMA के साथ पंजीकृत होने चाहिए, भले ही उनके पास बीमा हो। FEMA बीमा भुगतान की प्रतिलिपि नहीं बना सकती है, लेकिन उनके बीमा दावों का निपटान करने के बाद, निहित आवेदक मदद के लिए पात्र हो सकते हैं। SBA आपदा-क्षतिग्रस्त निजी संपत्ति के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण के लिए संघीय सरकार का धन का प्राथमिक स्रोत है। SBA सभी आकार के व्यवसायों, निजी गैर-लाभकारी संगठनों घर-मालिकों, और किरायेदारों को मरम्मत या पुनर्निर्माण के प्रयासों में वित्त उपलब्ध कराने में मदद करता है और आपदा-क्षतिग्रस्त व्यक्तिगत संपत्ति को बदलने की लागत को कवर करता है। ये आपदा ऋण ऐसे नुकसानों को कवर करते हैं जिनके लिए बीमा या अन्य रिकवरी एजेंसियों द्वारा पूरी तरह से मुआवजा नहीं मिला है और जो अन्य एजेंसियों या संगठनों से प्राप्त लाभों को नहीं दोहराते हैं। आवेदक _https://disasterloan.sba.gov/ela_ [https://disasterloan.sba.gov/ela] पर SBA की सुरक्षित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं [https://disasterloan.sba.gov/ela]। अधिक जानकारी के लिए, आवेदक SBA के ग्राहक सहायता ग्राहक सेवा केंद्र से (800) 659-2955 पर फोन कर सकते हैं disastercustomerservice@sba.gov [http://www.sba.gov/disaster] पर ईमेल कर सकते हैं या _www.sba.gov/disaster_ [http://www.sba.gov/disaster] पर एसबीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं [https://www.fema.gov//jfdr2f13/DR4332-TX%20Groups/EA/P&P/Writers%20Folder/Charles%20Pacheco/4332%20DRAFTS/disastercustomerservice@sba.gov]। जो लोग बहरे हैं या जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है, वे (800) 877-8339 पर फोन कर सकते हैं। पूर्ण किए गए आवेदन-पत्रों को यू.एस लघु व्यवसाय एडमिनिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग एवं वितरण केंद्र 14925 किंग्सपोर्ट रोड, फोर्ट वर्थ, TX 76155 पर मेल किया जाना चाहिए। हरीकेन हार्वी और टेक्सास रिकवरी पर अधिक जानकारी के लिए, हरीकेन हार्वी डिसास्टर वेब पेज, [https://www.fema.gov/disaster/4332] फेमा हार्वी फेसबुक पेज, [https://www.facebook.com/FEMAHarvey/] @FEMARegion6 ट्विटर अकाउंट [https://twitter.com/FEMARegion6] और आपातस्थि​ति प्रबंधन वेबसाइट की टेक्सास डिवीजन [https://www.txdps.state.tx.us/dem] पर विजिट करें।