फिमा प्रकोप वापसी केन्द्र अग्लैज काउंटि में खुलेंगे

Release Date Release Number
DR-4777-OH NR-13
Release Date:
मई 25, 2024

कोलम्बस – १४ मार्च के बवंडर के बाद निवासियों को उबरने में मदद करने के लिए एक नया, अस्थायी फिमा आपद रिकवरी केन्द्र अग्लैज काउंटी में मंगलवार, मई २८ को खुलेगा।

फिमा और अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन के विशेषज्ञ बचे हुए लोगों को संघीय आपदा सहायता के लिए आवेदन करने, दस्तावेज़ अपलोड करने, उनकी संपत्ति को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाने के तरीकों के बारे में जानने और व्यक्तिगत रूप से उनके सवालों के जवाब देने में मदद करने के लिए केंद्रों में उपस्थित होंगे।

अग्लैज काउंटी केंद्र निम्नलिखित स्थान, दिन और समय पर अस्थायी रूपमे खुला रहेगा:

अग्लैज काउंटी प्रशासनिक भवन
209 S. Blackhoof St.
Wapakoneta, OH 45895
 

समय: मंगलवार 28 मई - शनिवार 8 जून, सुबह 7:30 बजे - शाम 6:30 बजे। एक अलग कार्यक्रम के लिए 30 मई गुरुवार को बन्द । यह केन्द्र शनिवार, 8 जून को शाम 6:30 बजे बंद हो जाएगा। 

अतिरिक्त पुनर्प्राप्ति केंद्र जल्द ही अन्य प्रभावित काउंटियों में खुलेंगे। अपने निकटतम केंद्र को खोजने के लिए: FEMA.gov/DRC. पर जाएं। बचे हुवे लोग सहायता के लिए किसी भी केंद्र पर जा सकते हैं। 

इन केंद्रों पर अमेरिकी सांकेतिक भाषा सहित अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में सहायता और अनुवादित सामग्री उपलब्ध है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लक्ष्य के साथ, आपदा वापसी केंद्र को उनकी पहुंच के लिए चुना जाता है। सभी केंद्रों पर सुलभ पार्किंग स्थान उपलब्ध हैं।

जीवित बचे लोगों को फिमा सहायता के लिए आवेदन करने के लिए आपदा रिकवरी केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र पर गए बिन आवेदन करने के लिए अनलाइन जाएं: DisasterAssistance.gov, डाउनलोड करें FEMA App मोबाइल उपकरणों के लिए, या टोल-फ्री कल करें 800-621-3362. यदि आप किसी रिले सेवा, जैसे भिडियो रिले (भिआरएस), अनुशीर्षक टेलीफोन या अन्य सेवा का उपयोग करते हैं, तो फिमा को उस सेवा के लिए नंबर दें।

आवेदन के बारे में आपके पास कोई प्रश्न हैं, तो आप फिमा हेल्पलाइन पर भी कल कर सकते हैं। पुनर्प्राप्ति केन्द्रका दौरा करने के अलावा आप फिमा समीक्षा के लिए अपना दस्तावेज़ मेल या फ़ैक्स द्वारा या उन्हें DisasterAssistance.gov पर अपलोड करके प्रस्तुत कर सकते हैं। फिमा अनलाइन खाता स्थापित करने के लिए DisasterAssistance.gov पर जाएं, “Apply Online” पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें।

ओहायो में आपदा पुनर्प्राप्ति अभियान के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: www.fema.gov/disaster/4777.

Tags:
आखरी अपडेट