मोंटगुमरी काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है।

Release Date Release Number
NR-090
Release Date:
नवंबर 3, 2017

मोंटगुमरी काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है।

ऑस्टिन, टेक्सास – मोंटगुमरी काउंटी में मैग्नोलिया शहर में टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र शनिवार 4 नवंबर शाम को 6.00 बजे स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। केंद्र निम्नलिखित स्थान पर है:

Friendship Center/Community Center

31355 Friendship Drive

Magnolia, TX 77355

खुलने की तारीख: 9 सितंबर, 2017

हरीकेन हार्वे और उसके बाद की बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा में सम्मिलित काउंटियों के के लोग एवं व्यवसाय अभी भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और अगर अभी तक पंजीकृत नहीं किया है तो निम्नलिखित तरीकों से ऐसा कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov
  • 800-621-3362 वॉयस,711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।
  • FEMA ऐप के माध्यम से, जोकि एपल तथा एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app
  • अभी भी खुले हुए किसी आपदा रिकवरी केंद्र पर विजिट करना। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थानों को ऑनलाइन यहाँ देखा जा सकता हैwww.fema.gov/DRC

अर्नासस, ऑस्टिन, बैस्ट्रोप, बी, ब्रेज़ोरिया, काल्डवेल, कैलहौं, चेम्बर्स, कोलोराडो, डेविट, फेयेट, फोर्ट बेंड, गैल्वेस्टोन, गॉलिड, गोंजालेज, ग्रिम्स, हार्डिन, हैरिस, जैक्सन, जास्पर, जेफरसन, कर्णज़, क्लेबर्ग, लावाका, ली , लिबर्टी, माटोगोर्डा, मोंटगोमेरी, न्यूटन, न्यूसेस, ऑरेंज, पोल्क, रेफ्यूगियो, सबिन, सैन जेसिन्टो, सान पेट्रीशिओ, टायलर, विक्टोरिया, वॉलर, वॉकर और व्हार्टन काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए,www.fema.gov/disaster/4332पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या www.facebook.com/FEMAharveyपर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

 

Tags:
आखरी अपडेट